{"_id":"634ce78f47543178773c947b","slug":"farmer-attacked-by-bears-in-chhatarpur-admitted-to-district-hospital-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: किसान पर भालुओं का हमला, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: किसान पर भालुओं का हमला, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
Mon, 17 Oct 2022 10:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:56 AM IST
सार
छतरपुर के बकस्वाहा में भैंसे हांक रहे किसान पर दो जंगली भालुओं ने जानलेवा हमला कर दिया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पतला में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
घायल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के पास किसान पर दो भालुओं ने जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में किसान बुरी तरह से घायल हो गया है। किसान को अधमरी हालत में छोड़ भालू हमले के बाद जंगल में भाग गए। घायल किसान के अनुसार वह अपनी भैंस हांकने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में उस पर भालू ने हमला कर दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। हमले की सूचना वन विभाग को दी गई है।
बकस्वाहा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी किसान भगवान दास (45 वर्ष) अपनी भैंसों को हाँकने गांव से दूर नरवा की तरफ गया था। जब वह रास्ते में चले जा रहा था तभी अचानक दो भालूओं ने जानलेवा हमला कर दिया और एक के बाद एक भालू किसान पर हमला कर उसे लहूलुहान करते रहे, किसान ने जैसे-तैसे संघर्ष कर दोनों भालुओं से अपनी जान बचाई। भगवान दास को अधमरा छोड़कर भालू जंगल की ओर भाग गए। मामले की सूचना परिजनों को लगी तो परिजन आनन-फानन में घायल को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना वन विभाग को भी दी गई है, और वन विभाग के द्वारा छतरपुर के स्टाफ को सूचना कर घायल का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। भगवान दास के सिर, चेहरे, हाथ, पैर में भालुओं ने गहरे जख्म कर दिए हैं। भालुओं के हमले की घटना के बाद से इलाके के लोग और परिजन दहशत में हैं कि कहीं अब उनपर भालू हमला न कर दें।