फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Couple Fight On celebrating New Year 2025 Husband Consumed Poisonous Substance Chhatarpur News in Hindi

News Year: पति को पत्नी के साथ मनाना था नया साल, वह मायके में रहना चाहती थी, ऐसे बिगड़ी बात, पहुंच गए अस्पताल

Wed, 01 Jan 2025 10:48 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Jan 2025 10:48 AM IST
सार

Chhatarpur News: मप्र के छतरपुर में नया साल मनाने को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने जहरीदा पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Couple Fight On celebrating New Year 2025 Husband Consumed Poisonous Substance Chhatarpur News in Hindi
अस्पताल में भर्ती पति और पलंग पर बैठी पत्नी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छतरपुर में नया साल मनाने के चक्कर में पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे कारण दोनों के नए साल की शुरुआत ही खराब हो गई। दोनों नया साल न तो मायके में और न ही ससुराल में मना सके। नए साल की शुरुआत अस्पताल से हुई।

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बेड़री/गंज गांव का है। जहां रहने वाले हनी सिंह (30) और विनीता (26) की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। कई दिन से विनीता अपने मायके में रह रही थी। 31 दिसंबर मंगलवार को उसका पति हनी उसे लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। हनी विनीता के साथ अपने घर में नया साल मनाना चाहता था, इसी कारण से उसे लेने के लिए पहुंचा था। वहीं, विनीता ने मायके में ही नया साल मनाना चाहती थी। ऐसे में उसने ससुराल जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


हनी के बार-बार समझाने के बाद भी विनीता नहीं मानी तो वह नाराज हो गया। कुछ देर बाद हनी सिंह ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जनकारी लगने पर ससुरालवालों ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के साथ अस्पताल में मौजूद विनीता ने कहा कि उसका पति हनी उसे बहुत चाहता है। वह उसके बिना नहीं रह सकता। ससुराल नहीं जाने की बात पर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। 


साल के आखिरी हुए इस विवाद के कारण दोनों का नया साल बेकार हो गया। न तो मायके में नया साल मना और न ही ससुराल में। दोनों को अस्पताल में नया साल मनाना पड़ा। परिजनों ने बताया कि हनी सिंह की हालत में सुधार हो रहा है, वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि यह पारिवारिक विवाद का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed