{"_id":"63a6e4300bbae56cc60f5a3d","slug":"corona-the-apprehension-of-corona-has-increased-the-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: कोरोना की आशंका ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य आयुक्त के निर्देश- मौजूदा वैरिएंट का पता लगाने निगरानी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: कोरोना की आशंका ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य आयुक्त के निर्देश- मौजूदा वैरिएंट का पता लगाने निगरानी करें
Sat, 24 Dec 2022 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:06 PM IST
सार
देश में एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता गहराने लगी है। सरकारें रोकथाम के प्रयास में जुट गई हैं। स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निकटवर्ती देशों में कोविड के नए प्रकरण सामने आए हैं, इसे देखते हुए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता गहराने लगी है। सरकारें रोकथाम के प्रयास में जुट गई हैं। इसी आयुक्त स्वास्थ्य संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने कलेक्टर, सीएमएचओ और सिविल सर्जन अधीक्षक को पत्र लिखकर सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
बता दें कि इस पत्र में कोविड के नए वैरिएंट की त्वरित पहचान एवं मौजूदा वैरिएंट का शीघ्र पता लगाने के लिए परीक्षण और समय पर प्रबंधन के साथ निगरानी करने पर जोर दिया है।
स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निकटवर्ती देशों में कोविड के नए प्रकरण सामने आए हैं, इसे देखते हुए सावधानी बरतें। प्रत्येक पॉजिटिव प्रकरणों में समय पर नए वैरिएंट की पहचान करने के लिए लगातार परीक्षण करें। इसके लिए रिवाइस्ड सर्विलांस रणनीति का उपयोग करते हुए प्राप्त होने वाले पॉजिटिव सेम्पल को यथासंभव दैनिक आधार पर निर्दिष्ट जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं को भेजें तथा राज्य सर्विलांस को अवगत कराएं।
विज्ञापन
निर्देशों में कहा गया है कि आम नागरिक कोविड संक्रमण बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें और कोविड गाइडलाइन का दिनचर्चा में पालन करें। मास्क लगाएं, सार्वजनिक स्थल जहां अधिक भीड़ रहती है वहां जरूरी होने पर ही जाएं। एक-दूसरे लोगों से मिलते वक्त तीन गज की दूरी का पालन करें। हाथ न मिलाएं, बुखार और सर्दी रोग से पीड़ित होने की स्थिति में चिकित्सक से तुरंत परामर्श लें और जरूरी होने पर परीक्षण भी कराएं। सैनेटाइजर या साबुन से हाथों को बार-बार साफ करें।