फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   complaint in cm helpline if bowl and spoon were not found for packing samosas in chhatarpur

Chhatarpur News: समोसे पैक कराने पर कटोरी-चम्मच नहीं मिली तो सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत, हुई कार्रवाई

Tue, 06 Sep 2022 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 06:20 PM IST
सार

किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जनता की ओर से की गई कई तरह की शिकायतों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन समोसा से जुड़ा कोई विवाद सीएम तक पहुंच जाए ऐसा शायद ही आपने सुना होगा। मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन पर एक ऐसी शिकायत दर्ज कराई गई, जो चर्चा का विषय बन गई है। छतरपुर जिले में सीएम हेल्पलाइन पर एक अजीबो-गरीब शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत समोसा के साथ कटोरी और चम्मच नहीं मिलने को लेकर की गई।

विज्ञापन
complaint in cm helpline if bowl and spoon were not found for packing samosas in chhatarpur
समोसे पैक कराने पर कटोरी-चम्मच नहीं मिली - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में समोसे बेचने वाले की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने का मामला सामने आया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कागजी घोड़े दौड़ाने और कार्रवाई होने लगी। वहीं मामले और इस जागरूक ग्राहक की चर्चा अब पूरे शहर मे हो रही है। हर आम और खास आदमी ऐसे जागरूक ग्राहक की तरीफ कर रहा है तो वहीं कुछ लोग इसे नाटकीय घटनाक्रम करार दे रहे हैं।

विज्ञापन


मामला छतरपुर शहर के मुख्य बस स्टैंड का है, जहां राकेश समोसा की दुकान है। इसी दुकान से ग्राहक वंश बहादुर ने समोसे खरीदकर पैक कराने का आर्डर दिया, जहां पैसे चुकता किए जाने के बाद समोसे के साथ कटोरी (दोना) और चम्मच, चटनी नहीं मिलने पर ग्राहक ने दुकान के नौकर से चटनी, चम्मच और दोना की मांग की तो मना करके भगा दिया, जिससे इस तरह के गलत व्यवहार से नाराज ग्राहक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामले में जब हमने शिकायतकर्ता से बात की तो उसने शिकायत करना स्वीकार किया और कहा कि अगर दुकानदार अपनो गलती स्वीकारता है तो हम शिकायत वापस ले लेंगे। वहीं अब दुकनदार कह रहा है कि जाने-अनजाने में गलती जो गई होगी या उस समय दोना चम्मच नहीं रहा होगा या कर्मचारी ने मना कर दिया होगा। हम गलती में सुधार करेंगे। मामले में जो हमने एडीएम प्रताप सिंह चौहान से बात की तो उनका कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पता करके जांच करवाता हूं कि मामला और माजरा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता खाद्य विभाग में डेली वेसिस और संविदा पर ड्राइवर है, जो जिला खाध अधिकारी वीके सिंह की गाड़ी चलाता है। अब उसे इस शिकायत का खामियाजा भुगतना पड़ा है, जिसे नौकरी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed