फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   CM Shivraj will reach Bageshwar Dham, will be involved in marriage of 121 girls

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम जाएंगे सीएम शिवराज, 121 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में करेंगे शिरकत

Fri, 17 Feb 2023 09:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 09:43 PM IST
सार

बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो रहे हैं। सीएम दोपहर 1:15 बजे श्योपुर के कूनो से सीधे हैलीकॉप्टर से ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचेगे। 

विज्ञापन
CM Shivraj will reach Bageshwar Dham, will be involved in marriage of 121 girls
सीएम शिवराज सिंह चौहान शिवरात्रि पर बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल यानी 18 फरवरी को बागेश्वरधाम पहुंच रहे हैं। वे वहां आयोजित 121 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि कुछ दिनों से बागेश्वरधाम में भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि चुनावी साल में बहुंसख्यक वोटों को हासिल करने की कोशिश में राजनीतिक दल ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में होने जा रहीं 121 निर्धन कन्याओं की शादियों की व्यापक तैयारियां हो चुकी हैं तो वहीं धाम में होने वाली कन्याओं के घरों में शादी के पूर्व की तैयारियों और उनकी रस्मअदायगी भी शुरू हो चली है। बता दें कि बागेश्वर धाम में 121 कन्याओं का पंजीयन हुआ है। लाखों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में पिछले 4 सालों से गरीब असहाय कन्याओं के विवाह किए जाते हैं। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गरीब और बेसहारा कन्याओं का धूमधाम से विवाह करने के लिए आतुर रहते हैं। इस सामूहिक विवाह में कई ऐसी कन्याएं हैं जो अपने पिता को खो चुकी हैं। 
विज्ञापन


कूनो से सीधे पहुंचेंगे सीएम
बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो रहे हैं। सीएम दोपहर 1:15 बजे श्योपुर के कूनो से सीधे हैलीकॉप्टर से ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचेगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर 2 बजकर 5 मिनट पर खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से फिर वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर धाम की शरण में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज
बागेश्वर धाम में विश्वकल्याण और हिंदू राष्ट्र की मनोकामना के लिए नव कुंडिया अन्नपूर्णा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज शामिल होने पहुंचे हैं। बुधवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा बुधवार (15 फरवरी) को बागेश्वर धाम पहुंचे थे और धार्मिक महाकुंभ में शामिल हुए थे। 13 फरवरी को प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी बागेश्वर धाम गए थे और कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दो मिनट बंद कमरे में भेंट की थी। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कुछ महीनों पहले बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। अब मुख्यमंत्री शिवराज और पं. धीरेंद्र शास्त्री की मुलाकात होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed