फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Two more arrested for creating disturbance in police station and pelting stones, total 45 accused

Chhatarpur: थाना कोतवाली में उपद्रव कर पथराव करने वाले दो और धराए, कुल 45 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

छतरपुर के थाना कोतवाली में पथराव की घटना के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 43 लोगों को जेल भेज दिया गया है। दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Two more arrested for creating disturbance in police station and pelting stones, total 45 accused
छतरपुर में कोतवाली थाने का घेराव कर भीड़ ने पत्थर फेंके थे. - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छतरपुर के थाना कोतवाली में पथराव की घटना के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 43 लोगों को जेल भेज दिया गया है। दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 21 अगस्त की दोपहर थाना कोतवाली में कुछ लोगों द्वारा एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना परिसर में पथराव कर दिया गया था। पुलिस बल को गंभीर चोटें एवं संपत्ति की हानि हुई थी।
विज्ञापन

थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न अधिनियम की धाराओं में नामजद आरोपियों सहित डेढ़ सौ से अधिक आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था। वीडियो फुटेज एवं एकत्रित साक्ष्य के आधार पर 43 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के नाम, पता एवं भेष बदलकर छुपकर फरार होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों में दबिश जा रही है, गिरफ्तारी की कार्यवाही निरंतर जारी है। पुलिस टीम द्वारा आज घटना से जुड़े आरोपी फारूक राइन पिता इरफान राइन उमर 19 साल निवासी नारायणपुर रोड नट मोहल्ला छतरपुर और विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। विधि विरुद्ध किशोर को बाल सुधार गृह दाखिल किया गया एवं आरोपी फारूक को न्यायालय पेश किया जा रहा है। मामले में अभी तक कुल 45 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, संबंधित अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed