फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Three children including two brothers died due to drowning in the pond

Chhatarpur: तालाब में डूबने से दो भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत, घर में खेलने का कहकर निकले थे बच्चे

Tue, 14 May 2024 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 02:54 PM IST
सार

छतरपुर जिले में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे दोपहर में घर से खेलने निकले थे, रात में उनके शव तालाब में मिले। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Three children including two brothers died due to drowning in the pond
छतरपुर में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई हैं। ये सभी बच्चे घर से खेलने का बोलकर निकले थे। रात तक नहीं लौटे तो तलाश की गई और घटना का पता चला।
विज्ञापन


बता दें कि घटना छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के रावपुर गांव के रतन तालाब की है। सोमवार दोपहर को विजय (8), केशरीलाल (6) और रितिक (6) घर से खेलने जाने का कहकर निकले थे। शाम होने तक वे नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बादबच्चों के कपड़े तालाब के पास दिखाई दिए। टॉर्च से देखने पर शव तालाब में उतराते नजर आए। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। चंदला अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। रितिक के पिता स्वामीदीन ने बताया कि दोपहर 2 बजे रितिक खाना खाकर गांव के दो बच्चों के साथ खेलने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो ढूंढना शुरू किया। तीनों की बॉडी तालाब में मिली। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने मृतक के परिजनों से बात करके सांत्वना दी और प्रशासन से बात करके मदद का भरोसा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed