फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: The roof of a house collapsed, three-year-old child died

Chhatarpur: भरभराकर गिर गई कच्चे मकान की छत, आठ लोग दबे, तीन साल के बच्चे की मौत

Mon, 30 Jan 2023 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

छतरपुर जिले में पुराने कच्चे मकान की छत गिर गई। इससे आठ लोग मलबे में दब गए। तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Chhatarpur: The roof of a house collapsed, three-year-old child died
छतरपुर में कच्चे मकान की छत गिर गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पुराने कच्चे मकान की छत गिर गई। इससे आठ लोग मलबे में दब गए। तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घायलों को अलीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले की नौगांव तहसील के चिरवारी गांव का है। बताया गया कि चिरवारी गांव के तालाब मुहल्ले में रामदीन श्रीवास पुराने घर में परिवार सहित निवास करता था। रात के समय कच्चे घर की छत ढह गई। हादसे के वक्त घर में आठ लोग मौजूद थे। जो मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में रामदीन के तीन वर्षीय बेटे लोकेश की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और लीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घटना की सूचना मिलने पर अलीपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


अलीपुरा थाना प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि चिरवारी गांव में स्थित एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि वहां मलबा फैला पड़ा है। तब तक एक मासूम की मौत हो चुकी थी। मां गम्भीर रूप से जख़्मी हैं।फिलहाल, माममले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed