{"_id":"66719e9b682f6f41e603e541","slug":"chhatarpur-son-committed-suicide-two-days-before-marriage-father-making-rounds-police-station-to-know-reason-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: बेटे ने शादी से दो दिन पहले कर ली आत्महत्या, कारण जानने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: बेटे ने शादी से दो दिन पहले कर ली आत्महत्या, कारण जानने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा पिता
Tue, 18 Jun 2024 08:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:20 PM IST
सार
छतरपुर में बेटे ने शादी से दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। वहीं, बेटे की आत्महत्या का कारण जानने के लिए पिता पुलिस के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में नौगांव थानांतर्गत आने वाली लुगासी चौकी क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में गत 19 अप्रैल को एक युवक ने अपनी शादी से दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, पिता को यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। इसलिए उसने पुलिस से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की मांग की थी, जो कि पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है।चौखड़ा निवासी तुल्ली अहिरवार ने बताया कि उसके 23 वर्षीय पुत्र संदीप का विवाह 23 अप्रैल को ग्राम लहेरा पुरवा में होना था। विवाह से दो दिन पहले 19 अप्रैल को उसका शव खेत पर महुआ के पेड़ पर लटका मिला था।
विज्ञापन
तुल्ली को यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, जिसके चलते उसने लुगासी चौकी पुलिस से मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की थी। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। तुल्ली ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
