{"_id":"6936943696b534b63a0017d9","slug":"chhatarpur-resident-padmashree-dr-ashok-hemal-received-the-world-famous-golden-robot-surgical-award-2025-in-new-york-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-3712689-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गोल्डेन रोबोट सर्जिकल अवार्ड 2025 से नवाजे गए पद्मश्री डॉ. अशोक हेमल, न्यूयॉर्क में हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गोल्डेन रोबोट सर्जिकल अवार्ड 2025 से नवाजे गए पद्मश्री डॉ. अशोक हेमल, न्यूयॉर्क में हुआ सम्मान
Mon, 08 Dec 2025 03:10 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:10 PM IST
सार
न्यूयॉर्क में आयोजित वर्ल्ड यूरोलॉजी रोबोटिक ऑन्कोलॉजी कांफ्रेंस में छतरपुर जिले की गौरवशाली प्रतिभा पद्मश्री प्रो. डॉ. अशोक हेमल को ‘गोल्डेन रोबोट सर्जिकल अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। भारत की पहली रोबोटिक किडनी सर्जरी करने वाले डॉ. हेमल ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज और एम्स दिल्ली में कार्य किया।
विज्ञापन
छतरपुर निवासी पद्मश्री डॉ. अशोक हेमल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड की प्रतिभाएं देश और दुनिया में अपने अंचल का नाम रोशन कर रही हैं। छतरपुर जिले से पद्मश्री प्रो. डॉ. अशोक हेमल को न्यूयार्क में वर्ल्ड यूरोलॉजी रोबोटिक ऑन्कोलॉजी कांफ्रेंस में सम्मानित हुए। प्रोस्टेट कैंसर पर उनके द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों के लिए उन्हें विश्व प्रसिद्ध ‘गोल्डेन रोबोट सर्जिकल अवार्ड 2025' से नवाजा गया।
विज्ञापन
भारत में पहली रोबोटिक किडनी सर्जरी के लिए डॉ. अशोक हेमल को जाना जाता है। छतरपुर के निवासी डॉ. हेमल ने जी-आर. मेडिकल कॉलेज ग्वालियर से स्नातक और वहीं से पीजी किया। इसके बाद एम्स दिल्ली में बतौर प्राध्यापक-यूरोलाजी विभाग में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर चुके हैं। राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से डॉ. बीसी रॉय अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। वर्तमान में वेक फारेस्ट यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलीना में डायरेक्टर, रोबोटिक यूरोलॉजी विभाग में कैंसर शोध में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शासकीय स्कूल से लापता तीनों छात्राएं 24 घंटे में सागर से बरामद, डर के कारण शहर से भागी थीं
हेमल के छोटे भाई डॉ. आलोक हेमल भी बच्चों में कैंसर के शोध कार्य में विश्व स्तरीय प्रतिभा के लिए विख्यात हैं। डॉ. हेमल का पुत्र भी रोबोटिक यूरोलाजी सर्जरी के विशेषज्ञ हैं, जबकि उनकी पुत्री प्लास्टिक सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त कर रही हैं। छतरपुर में डॉ. हेमल ने श्री हरगोविंद हेमल ट्रस्ट का गठन कर क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क यूरोलॉजी से संबंधित सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शासकीय स्कूल से लापता तीनों छात्राएं 24 घंटे में सागर से बरामद, डर के कारण शहर से भागी थीं
हेमल के छोटे भाई डॉ. आलोक हेमल भी बच्चों में कैंसर के शोध कार्य में विश्व स्तरीय प्रतिभा के लिए विख्यात हैं। डॉ. हेमल का पुत्र भी रोबोटिक यूरोलाजी सर्जरी के विशेषज्ञ हैं, जबकि उनकी पुत्री प्लास्टिक सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त कर रही हैं। छतरपुर में डॉ. हेमल ने श्री हरगोविंद हेमल ट्रस्ट का गठन कर क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क यूरोलॉजी से संबंधित सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
