फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: young man who went to visit Shankarji situated in middle of pond missing

Chhatarpur News: तालाब के बीच स्थित शंकर जी के दर्शन करने गया युवक लापता, तलाश जारी    

Sat, 12 Jul 2025 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

छतरपुर के बड़े तालाब में नहाने गया 45 वर्षीय युवक शंकर जी की प्रतिमा के दर्शन कर लौटते समय लापता हो गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: young man who went to visit Shankarji situated in middle of pond missing
छतरपुर के बड़े तालाब डूबा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के बड़े तालाब में नहाने गया 45 वर्षीय युवक पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रताप सागर (बड़ा तालाब) में एक युवक नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शी वहीद के अनुसार, वह और सुरेंद्र मिश्रा (डाकखाना चौराहे स्थित मिश्रा स्वीट्स के संचालक) इंडिगो कार से तालाब पर पहुंचे थे। वहीद को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह किनारे पर ही बैठा रहा, जबकि सुरेंद्र ने अपने कपड़े और मोबाइल कार में रखकर तालाब के बीच स्थित भगवान शंकर की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पानी में उतरे। वह दर्शन कर लौट रहे थे, तभी वहीद गुटखा लेने के लिए चला गया। जब वहीद वापस लौटा तो सुरेंद्र न तो तालाब में थे और न ही घाट पर मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युवक ने नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धर्म बदलने का बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीद की सूचना पर पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तालाब के बीच बनी शंकर जी की प्रतिमा तक की गई बिजली सफ्लाई की चपेत में आने से उसे करंट लग गया। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि तालाब में कोई जाल या अन्य अवरोध रहा होगा, जिसमें युवक का पैर या शरीर फंस गया हो, जिससे यह हादसा हुआ हो। सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि युवक तालाब में नहाने आया था, जिसकी डूबने से मौत की सूचना मिली है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:  इंदौर में नहीं हो रही बारिश, प्राचीन इंद्रेश्वर मंदिर में होगा अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed