फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Police Flag March On Friday Morning, Over 20 Arrested So Far

Chhatarpur News: थाने पर पथराव मामले में अब तक 20 गिरफ्तार, जुमे पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Fri, 23 Aug 2024 05:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Aug 2024 05:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार को कोतवाली थाना पर पथराव के मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जुमे पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला। मुख्य आरोपी ने वीडियो संदेश जारी कर बेगुनाही का दावा किया है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Police Flag March On Friday Morning, Over 20 Arrested So Far
छतरपुर में शुक्रवार सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर में बुधवार दोपहर कोतवाली थाने पर हुए पथराव के बाद तनाव अब भी कायम है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। अब तक पुलिस ने इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 40 से अधिक आरोपी फरार है। 150 अज्ञात आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। 
विज्ञापन


छतरपुर पुलिस ने 20 आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। उनका जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह सतर्कता बरतते हुए अन्य जिलों से भी पुलिस बल को छतरपुर में तैनात किया गया। साथ ही पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शहर में अमन-शांति कायम करने का प्रयास किया। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि जिन आरोपियों ने कोतवाली पर हमला और पथराव किया, उनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारी कोशिश शहर में अमन-शांति को कायम करने की है। जो भी आरोपी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टरमाइंड बोला- मैं निर्दोष
इस घटना में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के पूर्व सदर हाजी शहजाद अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वह खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि हम लोग ज्ञापन देने गए थे। कुछ आसमाजिक तत्वों ने भीड़ में आकर पुलिस पर पथरा व कर दिया। अली ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास भी सही बात नहीं पहुंची है। पुलिस प्रशासन ने उपको गुमराह किया है। यह वीडियो गुरुवार को उसकी कोठी पर चले बुलडोजर के बाद सामने आया है। अली का कहना है कि घटना के समय वह भी पुलिस के साथ था। एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों के कहने पर उसने भी भीड़ को शांत करने की कोशिश की थी। कुछ लोगों को तितर-बितर करने का काम भी किया था। कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर की शांति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। 


क्या है मामला
21 अगस्त को छतरपुर कोतवाली थाने पर पथराव हुआ था। इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद कुजूर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। छतरपुर की अंजुमन इस्लामिया कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोग थाना पहुंचे थे। वहां महाराष्ट्र के अहमदनगर में रामगिरी महाराज की पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मुस्लिम समाज ने लिखित आवेदन भी दिया था। अहमदनगर में 15 अगस्त को रामगिरी महाराज ने कथित तौर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी पत्नी के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। छतरपुर के मोहम्मद इरफान एवं मोहम्मद अरशद ने रामगिरी महाराज का बयान देखा और सुना है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। साथ ही चेतावनी भी लिखी थी कि ऐसा न किया तो महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश में भी शांति भंग की आशंका है। थाने के घेराव के दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पथराव हो गया।

MLA बोलीं- एसपी ने सिंघम की तरह किया काम
छतरपुर विधायक (पूर्व मंत्री) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव ने शहर बाजार में व्यापारियों से संपर्क किया और सभी को भरोसा दिया कि वह हर हाल में हमेशा आप सभी के साथ हैं। साथ ही कहा कि छतरपुर का माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान विधायक ने SP छतरपुर अगम जैन और TI कोतवाली अरविंद कुजूर को बिगड़ते मौजूदा हलातों पर तत्काल प्रभाव से काबू कर अपने कंट्रोल में कर स्थिति सामान्य करने पर बधाई दी और फूल-माला पहनाकर सम्मान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed