फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Husband committed suicide due to separation from his wife

Chhatarpur News: पत्नी वियोग न सह सका पति...घर की म्यारी में फांसी लगाकर जान दे दिया

Wed, 23 Oct 2024 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 04:35 PM IST
सार

घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है। जहां जंगीपुरा (पथरगुवा) में 35 वर्षीय भरत पिता धनीराम रैकवार ने पत्नी वियोग में फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Chhatarpur News Husband committed suicide due to separation from his wife
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में पत्नी वियोग में पति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां उसने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना और मामले की जानकारी लगने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है। जहां जंगीपुरा (पथरगुवा) में 35 वर्षीय भरत पिता धनीराम रैकवार ने पत्नी वियोग में फांसी लगा ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आठ दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया था, जिसकी पत्नी पिंकी ने थाना बमीठा में रिपोर्ट की थी। जहां पांच दिन पहले ही मायके से लोग आए, जिनमें महिलाएं-पुरुष थे। जो भरत से वाद-विवाद (लड़ाई-झगड़ा) करके उसकी पत्नी पिंकी को बच्चों सहित अपने साथ मायके ले गए। उसने पत्नी को फोन से बात कर आने को कहा तो पत्नी आने को राजी नहीं हुई, जिसके चलते भरत रैकवार ने पत्नी के वियोग में देर रात घर की म्यारी से साड़ी का फंदा गले में लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब उसकी मां ने देखा कि भरत अभी तक नहीं उठा और कमरे में जाकर देखा तो भरत घर के अंदर फांसी पर झूल रहा था। वीभत्स नज़ारा देख उसने नाती बबलू को बुलाया। बबलू ने चाचा भरत रैकवार के फांसी लगाने की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजनगर भेज दिया और मामले की जांच अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed