{"_id":"692408aebdddb27a470d18b9","slug":"chhatarpur-news-half-plate-of-chicken-biryani-spoiled-the-health-of-the-leader-police-seized-samples-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ₹40 की हाफ प्लेट में नेता जी को नहीं मिला स्वाद, पुलिस दुकान से उठा लाई पूरा पतीला, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ₹40 की हाफ प्लेट में नेता जी को नहीं मिला स्वाद, पुलिस दुकान से उठा लाई पूरा पतीला, जानें मामला
Mon, 24 Nov 2025 01:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:05 PM IST
सार
नेता जी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, दुकान की सारी बिरयानी जब्त की और खाद्य विभाग को जांच के लिए सैंपल भेजा। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिरयानी जब्त करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामने आया। यहां भाजपा नेता को चिकन बिरयानी में मजा न आने पर नेता जी ने पुलिस से खराब बिरयानी होने की शिकायत कर दी। पुलिस ने नेता जी की शिकायत पर बिरयानी को जब्त कर सैंपलिंग के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर के थाना ओरछा रोड क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्वादिष्ट चिकन बिरयानी की दुकान पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब महोबा भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल अहिरवार बिरयानी खाने के बाद अचानक बीमार हो गए।
विज्ञापन
दरअसल पन्नालाल अहिरवार एक मरीज को लेकर छतरपुर के निजी अस्पताल आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित चिकन बिरयानी की दुकान से ₹40 की हाफ प्लेट बिरयानी खरीदी। बिरयानी खाने के दौरान उन्हें खराब स्वाद और गंध महसूस हुई। खाने के दौरान ही थोड़ी देर में उन्हें उल्टी होने लगी। उन्होंने दुकानदार से शिकायत की तो दुकानदार शिकायत सुनने और उसके निराकरण के बजाय उल्टा बहस कर गाली-गलौच करने लगा। इतने में नेता जी बतौर फरियादी करीबी ओरछा रोड थाने पहुंच गए और बिरयानी वाले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जंगल में इनामी गैंगस्टर कपिल की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, नेता के भाई पर किया था हमला
इसके बाद थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ बिरयानी की दुकान पर पहुंचे। दुकानदर की सारी बिरयानी जब्त कर थाने ले आये और खाद्य स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान में पहुंचकर बिरयानी का सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि सैंपलिंग करा दी है जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि बिरयानी खराब पाई जाती है तो दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
