फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News cow kept groaning in labor pain for about nine hours

Chhatarpur News: करीब नौ घंटे तक प्रसव पीड़ा के दर्द से कराहती रही गाय, फिर हुआ ये...

Sat, 28 Sep 2024 03:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 03:58 PM IST
सार

छतरपुर जिले में एक गाय प्रसव पीड़ा से करीब नौ घंटे तक तड़पती रही। सूचना पर पहुंचे गोसेवकों ने गाय को तो बचा लिया, लेकिन बछड़े की मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhatarpur News cow kept groaning in labor pain for about nine hours
गाय के पास मौजूद गोसेवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर में गाय के प्रसव पीड़ा से तड़पने का मामला सामने आया है, जिसमें वह नौ घंटे तक तड़पती रही। दरअसल, गाय का बच्चा प्रसव के दौरान फंस गया था और वह कई घंटे से तड़प रही थी। जैसे ही इसकी सूचना गोसेवकों को मिली, वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने तड़प रही गाय के पेट में फंसा बच्चा निकालने का प्रयास किया पर नहीं निकाल सके। डॉक्टर को बुलाकर बच्चे को निकाला पर उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, समय पर बच्चे को निकालकर गाय की जान बचा ली गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर शहर के मऊ दरवाजा के पास का है। जहां एक गाय प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। रात 11 बजे से जिसकी सूचना सुबह सात बजे गो-अस्पताल के धर्मेंद्र गोस्वामी को सूचना दी। वहीं, स्थानीय लोगों गोसेवकों को भी जैसे ही सूचना लगी, तुरंत मौका स्थल पर (धर्मेंद्र गोस्वामी, अमन गोस्वामी, रविराज) पहुंचे, जिनके सतत प्रयास से बुरी तरह फंसे बच्चे को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था तो छतरपुर पशुपालन विभाग में पदस्थ छतरपुर के उपसंचालक डॉ. RS सेन से संपर्क किया और उनको तुरंत लेकर आए।
विज्ञापन


जिन्होंने लगभग आधा घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को निकाला और गाय को उचित उपचार दिया। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चा पहले ही मार चुका था पर अगर फंसा रहता तो पीड़ा से गाय भी मर सकती थी, जिसे समय रहते बच्चे (बछड़े) को निकाला गया और गाय को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed