फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Brother-in-law assaulted brother-in-law on the forelane

Chhatarpur News: फोरलेन पर जीजा के साथ सालों ने की मारपीट, थाने पहुंचा मामला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Apr 2023 02:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 02:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा में फोरलेन पर शराब के नशे में धुत्त सालों ने जीजा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित साले ने थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Chhatarpur News Brother-in-law assaulted brother-in-law on the forelane
जीजा के साथ सालों ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा में फोरलेन पर शराब के नशे में धुत्त सालों के द्वारा अपने जीजा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित साले ने थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत की, उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बृजपुरा निवासी लक्ष्मण पटेल ने बताया, उसके घर पर चौक समारोह था और जब झूला-चंगेर का कार्यक्रम चल रहा था, तभी लक्ष्मण के सालों तथा लक्ष्मण के जीजा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त सालों ने जीजा को रास्ते में पीटने की धमकी दी थी, जिस कारण से लक्ष्मण अपने जीजा को छोड़ने के लिए उनके साथ ही छतरपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में चंद्रपुरा की क्रेशर के समीप फोरलेन पर लक्ष्मण के सालों ने अपने आठ साथियों के साथ लक्ष्मण के जीजा की बाइक को गिरा दिया। लक्ष्मण विवाद को रोकने का प्रयास कर रहा था, जिससे नाराज होकर लक्ष्मण के सालों ने उसके ऊपर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस मारपीट में लक्ष्मण की पीठ सहित शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित लक्ष्मण ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपने सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लक्ष्मण की शिकायत पर विवेचना और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed