{"_id":"648c0afc1957e06c5808f4a3","slug":"chhatarpur-news-65-year-old-shot-dead-relatives-accuse-neighbor-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: 65 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: 65 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाये आरोप
Fri, 16 Jun 2023 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:40 PM IST
सार
छतरपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे ने पड़ोसी पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गोली मारकर वृद्ध की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में पुरानी रंजिश एवं दीवार बनाने के विवाद के चलते गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। वृद्ध के शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोरीहार थाना क्षेत्र ग्राम गहबरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव बसोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी लगने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि मृतक के पुत्र के द्वारा दो लोगों पर पुराने विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई गई है, जिस आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।