फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Nafees Nat reward of 10 thousand rupees arrested in robbery case police caught all eight accused

Chhatarpur News: लूट के मामले में 10 हजार का इनामी नफीस नट गिरफ्तार, पुलिस ने सभी आठ आरोपी पकड़े

Mon, 02 Sep 2024 04:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

लूट के मामले का 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी नफीस नट गिरफ्तार हुआ है। लूट मामले में कोतवाली पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया। आरोपियों पर दुष्कर्म, अपहरण, लूट, जुआ, अवैध हथियार और अवैध शराब जैसे छह मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur Nafees Nat reward of 10 thousand rupees arrested in robbery case police caught all eight accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले का मुख्य और 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी नफीस नट को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर लूट का मामला दर्ज था। आरोपी पर दुष्कर्म, अपहरण, लूट जुआ, अवैध हथियार और अवैध शराब जैसे छह अपराध पहले से दर्ज थे। लूट के मामले में अब तक सभी आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनसे पुलिस ने नकद राशि, दो एंड्राइड मोबाइल फोन सहित 16 लाख रुपये से अधिक संपत्ति, अवैध हथियार देशी कट्टा, प्रयुक्त पल्सर बाइकृ रामद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त 2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड में पान मसाला के व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल के साथ लूट हुई थी, जिसकी जानकारी लगाने पर कोतवाली पुलिस और टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मामले की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में IPC की धाराओं के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने पहचाना और किया गिरफ्तार
पुलिस ने जांच करते हुए शहर के चौराहा, सार्वजनिक स्थल, दुकानों अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, सीसीटीवी फुटेज व सक्रिय मुखबिर तंत्र से एकत्रित सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा 10 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से संबंधित विभिन्न स्थानों में दबी दी गई, जिसमें लूट की घटना करने वाले सात आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिनमें...
विज्ञापन
विज्ञापन

1. अर्श उर्फ ब्लैकी पिता अयूब सौदागर
2. रोशन मंसूरी पिता स्व पीर मोहम्मद
3. सोनू उर्फ चांद मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद मंसूरी 
4. चांदनी (सोनू उर्फ चांद मोहम्मद की बहन )  
5. आसिफ (रोशन मंसूरी का भाई )
6. मोहम्मद शकील पिता सफी मोहम्मद
7. शहजाद उर्फ चंगू पिता शेख नाथू

इनमें आरोपी अर्श उर्फ ब्लैकी से 3,50,000 रुपये, रोशन मंसूरी के पास से 4,00,000 रुपये एवं चांद मोहम्मद के पास से 2,75000 हज़ार रुपये, मोहम्मद शकील पिता सभी मोहम्मद खनिया मोहल्ला छतरपुर के पास से ₹1,00,000 नकद एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, आसिफ पिता पीर मोहम्मद के पास से 1,20,000 रुपये नकद, शहजाद उर्फ चंगू के पास से ₹50,000 नकद, चांदनी के पास से 45,500 नकद बरामद किए गए थे।

एक था फरार, वह भी गिरफ्तार
इस मामले में लूट की घटना का मुख्य आरोपी नफीस नट जो फरार था। जो लूट के दौरान मोटर साइकिल में बैठा चौथा आरोपी था, को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2,50,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार 12 बोर देसी कट्टा जब्त किया गया, एवं उक्त लूट किए गए रुपयों से दो एंड्राइड मोबाइल भी खरीदे गए थे, बरामद किए हैं।

आठ आरोपियों से 15 लाख 90 हजार पांच सौ बरामद
उक्त आठ आरोपियों से 15 लाख 90 हज़ार पांच सौ रुपये, लूट किए गए रुपयों से खरीदे गए दो एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी नफीस द्वारा यह भी बताया गया कि घटना के दौरान सूचना के आदान-प्रदान कर सहयोग करने हेतु अन्य व्यक्ति को 1,20,000 रुपये नकद दिए थे गए थे। आरोपी नफीस पर दुष्कर्म, अपहरण, लूट जुआ, अवैध हथियार, अवैध शराब जैसे छह अपराध पूर्व से दर्ज हैं।


इनकी रही मुख्य भूमिका
लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटी हुई राशि बरामद करने में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, उप निरीक्षक राहुल तिवारी, उप निरीक्षक राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, उप निरीक्षक मनोज गोयल, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर, अरविंद कुशवाहा, पवन तिवारी, पवन वाल्मीकि, प्रहलाद, आरक्षक कपीन्द्र, आशीष खरे एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed