फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Make a relationship with me, otherwise I will make the video viral

Chhatarpur: मेरे साथ संबंध बनाओ, वरना कर दूंगा वीडियो वायरल, नहीं मानी तो युवक ने वायरल कर दिए प्राइवेट वीडियो

Wed, 04 Sep 2024 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

 ईशानगर थाना क्षेत्र के जनकपुर में रहने वाली 19 साल की युवती से उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक से चार साल पहले प्रेम प्रसंग था। युवक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का दवाब बना रहा था। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Make a relationship with me, otherwise I will make the video viral
छतरपुर एसपी के पास शिकायत करने पहुंची युवती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले में एक युवक ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की धमकी देते हुए उसके प्राइवेट वीडियो सोशल पर डाल दिए, जिसके बाद युवती थाने पहुंची और उसने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि आरोपी युवक अभी भी उसे परेशान कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बना रहा है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के जनकपुर में रहने वाली 19 साल की युवती से उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक से चार साल पहले प्रेम प्रसंग था। युवती का कहना है कि आरोपी युवक कई बार उसके साथ मार-पीट करता था और उसके कुछ प्राइवेट वीडियो बना लिए थे जिस वजह से वह मुझे ब्लैक मेल कर शारीरिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक उस पर शादी को लेकर दवाब बना रहा था जब उसने उसके साथ शादी करने के लिए मना कर दिया तो आरोपी युवक ने उसके प्राइवेट वीडियो इंस्टा एवं अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह भी कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उसे सामाजिक रूप से शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज
पीड़िता के कथन के आधार पर ईशानगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 78,79 एवं 35(2) के तहत  मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन उसे गिरफ्तार अभी तक नहीं किया। जिस वजह से आरोपी लगातार पीड़िता को धमका रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आप युवक उसे एक बार फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमका रहा है। लगातार उसके प्राइवेट वीडियो गांव एवं उसके रिश्तेदारों को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से भेज रहा है। जिस वजह से पीडित न सिर्फ शर्मिंदा हो रही है बल्कि मानसिक रूप से बेहद परेशान है।


एसपी बोले जल्द होगी कार्रवाई
छतरपुर एसपी आगम जैन ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ईशानगर थाना क्षेत्र की एक युक्ति शिकायत लेकर एसपी ऑफिस आई थी संबंधित मामले में महिला थाने को निर्देश दिए हैं। जल्द ही आरोपी युवक गिरफ्तार कर युवती को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed