फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Lover couple missing from home hanged themselves bodies found hanging from a tree in the forest

Chhatarpur: घर से लापता प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, जंगल में पेड़ पर लटके मिले शव; ऑनर किलिंग की आशंका

Sun, 08 Oct 2023 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 02:41 PM IST
सार

Chhatarpur News: करीब एक माह पहले घर से लापता प्रेमी जोड़े के शव जंगल में पेड़ पर लटके मिले हैं। दोनों शव करीब 20 दिन पुराने हैं। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Lover couple missing from home hanged themselves bodies found hanging from a tree in the forest
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग एक माह पहले घर से लापता हुए एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। प्रेमी जोड़े के द्वारा गांव के बाहर एक ही पेड़ से एक ही रस्सी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया गया। हालांकि आत्महत्या की यह घटना 20 दिन पुरानी लग रही है। लाशों को गली हुई अवस्था में स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बरामद किया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 20 साल के मनीष रैकवार निवासी नयाखेरा एवं तीन बच्चों की मां व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जग्गोबाई रैकवार 35 वर्ष के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 सितम्बर को अचानक दोनों घर से लापता हो गए। इस मामले में दोनों ही परिवारों ने पुलिस को लापता होने की कोई सूचना भी नहीं दी थी। शनिवार शाम जब चरवाहे जंगल में मवेशियों को चराने गये तो शवों को पेड़ पर लटका देखा, जहां चरवाहों ने पुलिस को सूचित किया कि दोनों लाशें नयाखेरा के हार में एक पेड़ से लटक रही हैं। जिसके बाद एएसआई रामप्रकाश प्रजापति और आरक्षक गणेश अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर लाशों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


संदेह कहीं हत्या तो नहीं
प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है कि प्रेम प्रसंग और लोकलाज के चलते कहीं ऑनर किलिंग हत्या तो नहीं की गई। क्योंकि गायब होने के बाद दोनों के परिजनों ने थाने में सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed