{"_id":"67755bd2e0e0d656790a2a58","slug":"chhatarpur-insects-crawling-in-jaggery-crust-of-anganwadi-video-viral-collector-district-administration-silent-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: आंगनवाड़ी की गुड़ पपड़ी में रेंग रहे थे कीड़े, वायरल हुआ वीडियो, कलेक्टर और जिला प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: आंगनवाड़ी की गुड़ पपड़ी में रेंग रहे थे कीड़े, वायरल हुआ वीडियो, कलेक्टर और जिला प्रशासन मौन
Wed, 01 Jan 2025 08:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:44 PM IST
सार
आरोप है कि छतरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह, ऑफिस के बाबू और ठेकेदार मिलकर बड़े घोटाले को अंजाम देते हुए रकम का बंदरबांट कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुड़ पपड़ी में रेंग रहे थे कीड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश का इकलौता छतरपुर जिला है, जहां आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुड़ की चिक्की बांटी जाती है, जिनमें कीड़े निकल रहे हैं। आरोप है कि इस गुड़ चिक्की को बांटने में महिला बाल विकास और जिला प्रशासन के बीच बड़ा बंदरबांट होता है। यह एक बड़ा घोटाला है। आरोप है कि छतरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह, ऑफिस के बाबू और ठेकेदार मिलकर कर बड़े घोटाले को अंजाम देते हुए रकम का बंदरबांट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजा मामले को देखें तो हाल ही में जिले में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र से बच्चों को मिली गुड़ पपड़ी में कीड़े रेंगते नजर आए। वायरल वीडियो राजनगर क्षेत्र के एक गांव का बताया गया है, जहां बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर पैक्ड गुड़ पपड़ी दी गई थी। बच्चों को मिली गुड़ पपड़ी, जब उनके परिजनों ने देखी तो उन्हें कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और यह मामला चर्चा का विषय बना गया।
विज्ञापन
अधिकारी बोले जांच करेंगे
वहीं, जब इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी राजीव कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर 15 ग्राम प्रोटीन और 200 कैलोरी वाली गुणवत्तायुक्त गुड पपड़ी का वितरण कराया जाता है। समय-समय पर वितरित की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच भी की जाती है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, वे इसकी जांच करवा रहे हैं। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
