{"_id":"63495bf14060ff10180fa3d8","slug":"chhatarpur-husband-ate-poison-when-wife-started-leaving-on-karva-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: करवाचौथ पर पत्नी छोड़कर जाने लगी तो पति ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: करवाचौथ पर पत्नी छोड़कर जाने लगी तो पति ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज
Fri, 14 Oct 2022 06:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 06:24 PM IST
सार
टीकमगढ़ जिले में पति के नशे की लत से परेशान पत्नी करवा चौथ पर जब घर छोड़कर जाने लगी तो पति ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
पत्नी छोड़कर जाने लगी तो पति ने जहर खा लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में करवा चौथ पर एक पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नशे की लत की वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता है। दो साल अलग-अलग रहने के बाद पिछले एक महीने से दोनों साथ रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय सुरेंद्र श्यामलाल तिवारी ढड़ारी का रहने वाला है। उसकी शादी आठ साल पहले ओडिशा की मानसी से हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। सुरेंद्र को नशा करने की लत है। इसी वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता है। करवा चौथ पर भी दोनों का झगड़ा हुआ था। मानसी ने अपने पिता को बुलवा लिया था और पति को छोड़कर ओडिशा जा रही थी। सुरेंद्र ने काफी मनाया पर मानसी नहीं मानी तो सुरेंद्र ने नींद की गोलियां और हेयरडाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
सुरेंद्र का कहना है कि वह टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में पत्नी के साथ रहता है। पास में उसकी बड़ी बहन का ससुराल भी है। मानसी का का आरोप है कि वह नशा करता है जिससे कि वह तंग आ चुकी है और अब वह उसके साथ रहना नहीं चाहती और अपनी बेटी को लेकर अपने मायके वापिस उड़ीसा जा रही है। पति ने कहा कि नशा नहीं करने की कसमें खाकर उसे रोकने का प्रयास किया। पर बात नहीं बनी।
विज्ञापन
सुरेंद्र की बहन बबली चौबे का कहना है कि दो साल पहले भी इनका विवाद हुआ था, तब से अलग रह रहे थे। अभी एक माह पहले ही साथ रहने लगे हैं। पर नशाखोरी की बात पर दोनों में फिर विवाद हो गया। बबली बताती हैं कि भाभी ने जाने की तैयारी कर ली थी जिसे उसके पिता लेकर उड़ीसा वापिस जा रहे थे तभी भाई ने जहर खा लिया।