{"_id":"641c86cd3d581710a40631a5","slug":"chhatarpur-husband-ate-poison-in-chhatarpur-in-memory-of-his-wife-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: पत्नी की विरह में पति ने खाया जहर, बोला- बीवी बिना बताए बच्चे को लेकर मायके चली गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: पत्नी की विरह में पति ने खाया जहर, बोला- बीवी बिना बताए बच्चे को लेकर मायके चली गई थी
Thu, 23 Mar 2023 10:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:35 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पत्नी के मायके जाने से काफी परेशान था और उसकी विरह में जहर खा लिया।
विज्ञापन
पत्नी की वियोग में पति ने खाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में पत्नी वियोग में पति द्वारा जहर खाकर जाना देने के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर शहर के सटई रोड सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले शिवचरण साहू (25) पिता मथुरा प्रसाद साहू का विवाह चार साल पहले खजुराहो की सोनाली साहू से हुआ था। इनका एक साल का एक बेटा भी है, जिसे लेकर सोनाली मायके चली गई थी। शिवचरण बताता है कि उसकी पत्नी उसे बिना बताए बच्चे को लेकर मायके चली गई, जिसके वियोग ने उसने घर में रखी चूहामार दवाई खा ली। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे।
विज्ञापन
'पत्नी को बहुत प्यार करता हूं'
शिवचरण का कहना है, मैं अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता हूं। वह हर बार मायके चली जाती है और बड़ी मुश्किल से वापस आती है। मेरे ससुराल यानी उसके परिवार वाले माता-पिता उसे भड़काते हैं और वह वैसा ही करती है, जैसा वे कहते हैं। जबकि मैं चाहता हूं कि वह मायके न जाए और अगर जाना भी है तो हमें बताकर जाए। इस बार वह गई और आने से मना कर रही थी, उसे उसके परिवार वाले भड़का रहे थे।
विज्ञापन
शिवचरण की बहन ने क्या बताया...
शिवचरण की बहन सविता बताती है, भाभी-भैया में हल्की-फुल्की कहासुनी हुई थी। भाभी ने अपने पिता को फोन कर बुला लिया और उनके साथ मायके चली गई। उस समय भैया भी घर पर नहीं थे। इस तरह भाभी का बिना पूछे और बिना बताए जाना भैया को अच्छा नहीं लगा और वे टेंशन में आ गए। उन्होंने घर में रखा चूहामार दवा/जहर खा लिया। आनन- फानन में हम लोग जिला अस्पताल लेकर आए हैं।
सविता बताती है, भैया के ससुर भाभी को जबरन अपने साथ ले गए। वह हर बार ऐसा करती हैं, कुछ भी हुआ और मायके चली जाती हैं, फिर बड़ी मुश्किल में आती हैं। भैया की अनुपस्थित में उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। जब भैया आ जाते तो चली जातीं। हमने भाभी को फोन लगाया तो उनके पापा ने बात की और भैया के जहर खाने का मामला उन्हें बताया। उन्हें और भाभी को कोई असर नहीं हुआ, वह देखने तक नहीं आए। अगर भैया को कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी भाभी और उसके पिता की होगी।
