फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Habitual criminals caught with illegal weapons near Bageshwar Dham, questions raised on security

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम के पास अवैध हथियारों सहित पकड़े गए आदतन अपराधी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Fri, 01 Nov 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम चौकी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि अपराधी किस उद्देश्य से अवैध हथियार लेकर बागेश्वर धाम के आसपास घूम रहे थे।

विज्ञापन
Chhatarpur: Habitual criminals caught with illegal weapons near Bageshwar Dham, questions raised on security
हथियार के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निवास से लगभग 50 मीटर दूर ग्राम रक्षा समिति ने बीती रात तीन आदतन अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया। इस घटना ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के वक्त एक अपराधी ने ग्राम रक्षा समिति पर कट्टा तानने की भी कोशिश की, लेकिन समिति के सदस्यों ने आरोपियों को काबू में किया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

 
अपराधी ने ताना कट्टा
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने और रात में गश्त करने का कार्य नियमित रूप से करते हैं। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे समिति के सदस्यों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को नई अन्नपूर्णा के पास घूमते हुए देखा। इनमें एक आदतन अपराधी कुंजबिहारी पटेल ने समिति पर कट्टा तान दिया, लेकिन समिति के सदस्यों ने उसे तुरंत पकड़ा। तलाशी में कुंजबिहारी के पास से चार जिंदा कारतूस भी मिले।
विज्ञापन

 
सुरक्षा पर उठते सवाल
पकड़े गए अपराधियों की पहचान मुवीन खान खजुराहो, कुंजबिहारी पटेल पहाड़ी और पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को वाई कैटेगिरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। यह घटना उनके निवास के पास सुरक्षा व्यवस्था में चूक की ओर इशारा करती है। विशेषकर क्योंकि यह अपराधी ठीक उसी स्थान पर घूम रहे थे, जहां से धीरेंद्र शास्त्री भक्तों से मुखातिब होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फिलहाल, बागेश्वर धाम चौकी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि अपराधी किस उद्देश्य से अवैध हथियार लेकर बागेश्वर धाम के आसपास घूम रहे थे। इस घटना ने बागेश्वर धाम की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की सतर्कता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed