फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Exhibition of rare paintings of Lord Shri Ram in Dhubela Museum, initiative of MP government

Chhatarpur: धुबेला संग्रहालय में भगवान श्री राम के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी, मप्र शासन की पहल

Sun, 19 May 2024 10:57 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 10:57 AM IST
सार

प्रतिवर्ष विश्व संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया जाता है। इसी के तहत महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुबेला छतरपुर में शनिवार को मध्य प्रदेश की भगवान राम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 7 दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी का प्रवेश निशुल्क रहेगा। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Exhibition of rare paintings of Lord Shri Ram in Dhubela Museum, initiative of MP government
प्रदर्शनी का अवलोकन करते पर्यटक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुबेला छतरपुर में विश्व संग्रहालय दिवस पर शनिवार को भगवान राम की प्रतिमाएं के तहत सात दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का अवलोकन करने आए पर्यटकों ने इसे काफी पसंद किया। 
विज्ञापन


7 दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी का प्रवेश निशुल्क रहेगा। शनिवार को करीब 500 पर्यटकों व कॉलेज छात्रों आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतिवर्ष विश्व संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया जाता है। इसी के तहत महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुबेला छतरपुर में शनिवार को मध्य प्रदेश की भगवान राम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शनिवार को नौगांव तहसील के तहसीलदार संदीप तिवारी जी ने किया। उन्होंने फीता काटकर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रदर्शनी में लगाए गए छाया चित्रों का अवलोकन किया। मध्य प्रदेश टूरिस्ट बोर्ड के द्वारा प्रसार प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखकर कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी आम जन को मिल रही है। इस तरह की प्रदर्शनी का अवलोकन सभी को करना चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed