{"_id":"657ed5d35ceb1a90b90a42e5","slug":"chhatarpur-crime-husband-consumed-poison-after-dispute-with-wife-died-during-treatment-in-district-hospital-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur Crime: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur Crime: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Sun, 17 Dec 2023 04:34 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Dec 2023 04:34 PM IST
सार
छतरपुर में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसका अपनी पत्नी से मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर युवक ने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
पत्नी के साथ मामूली विवाद के बाद युवक ने खाया जहर
विस्तार
छतरपुर जिले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नाराजगी के चलते पति ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक महोबा निवासी दीपक राठौर पिता इंद्रजीत राठौर कभी-कभार शराब पी लेता था। इस कारण से उसकी पत्नी उसके साथ विवाद करती थी। बीते रोज जब दीपक शराब पीकर घर आया तो पत्नी के साथ विवाद हो गया और इसी विवाद के बाद नाराजगी में दीपक ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद दीपक के पिता इंद्रजीत राठौर उसे छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अब जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।