फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Auto collides with truck, five people died on the spot, devotees were going to Bageshwar Dham

MP News: छतरपुर में ट्रक में पीछे से टकराया ऑटो, सात लोगों की मौत, बागेश्वर धाम जा रहे भक्तों से भरी थी टैक्सी

Tue, 20 Aug 2024 11:09 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

छतरपुर में भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। चार लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग एक ऑटो में सवार थे, जो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद का मंजर बहुत भयावह था। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Auto collides with truck, five people died on the spot, devotees were going to Bageshwar Dham
छतरपुर में ऑटो ट्रक से टकरा गया। पांच लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में बागेश्वरधाम दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। जहां इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की ही मौत हो गई। पांच लोग मौके पर ही मारे गए। दो इलाज के दौरान मृत घोषित किए गए। वहीं 6 घायलों में 4 की हालत गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों और मृतकों में बच्चे और बूढ़े सभी शामिल हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना NH 39 की तड़के सुबह 5 बजे कदारी के पास की बताई जा रही है। जहां छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर बागेश्वर धाम जा रही टैक्सी क्रमांक UP 95 AT 2421 और ट्रक PB 13 BB 6479 में जोरदार भिड़ंत हो गई। ऑटो सवारी पासिंग से 4 गुना ज्यादा लोड थी और बताया जा रहा है कि टैक्सी वाले ने ही ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है। वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे बराबर से चल रही टैक्सी पीछे से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Big Accident in MP: सात लोगों की मौत के बाद की तस्वीरें बयां कर रहीं हादसे की भयावहता, ऑटो में फंसी थीं लाशें
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना और मामले की जानकारी लगाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ऑटो छतरपुर रेलवे स्टेशन से 12 श्रद्धालुओं को लेकर बागेश्वर धाम जा रहा था। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में ऑटो चालक प्रेम नारायण कुशवाहा सहित जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका (उम्र डेढ़ साल) की मौत हुई है। ये सभी श्रद्धालु फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

सीएम ने जताया दुख
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि छतरपुर जिले अंतर्गत खजुराहो-झांसी हाइवे पर महोबा रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार उत्तरप्रदेश के सात लोगों की असामयिक मृत्यु एवं छह लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों की पहचान एवं परिजनों से संपर्क हेतु उप्र सरकार से संपर्क में हैं। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ।।ॐ शांति।।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताई संवेदनाएं
हादसे के बाद इलाके के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शोक संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि छतरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ऊँ शांति।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के खजुराहो-झांसी हाइवे पर हुए सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के सात लोगों की असामयिक मृत्यु और छह लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि खजुराहो-झांसी हाइवे पर महोबा रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार 13 लोग प्रभावित हुए। जिनमें सात की मृत्यु हो गई और छह लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed