{"_id":"6586bff02f1ddf0c3c0ab922","slug":"chhatarpur-14-year-old-school-student-dies-after-being-crushed-by-tractor-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: 14 साल के स्कूली छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, स्कूल से निकलते समय हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: 14 साल के स्कूली छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, स्कूल से निकलते समय हुई मौत
Sat, 23 Dec 2023 04:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Dec 2023 04:39 PM IST
सार
14 साल के स्कूली छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। स्कूल से निकलते समय ही यह हादसा हुआ। राहगीर टैक्सी में अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक इसी स्कूल का छात्र था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले 14 साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। राहगीर ऑटो/टैक्सी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के सामने और शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल नंबर 2 का है। जहां कक्षा नौवीं में पढ़ने वाला छात्र मुकेश पटेल (मां- सविता और पिता- विनोद पटेल) अपने स्कूल (शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल नंबर 2, छतरपुर) से निकला। वहीं, सड़क पर जा रहे बिना नंबर के तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे को देख वहां भीड़ लग गई और कोई उसकी मदद को नहीं आया। कुछ जागरुक लोगों ने बच्चे को उठाया और बैटरी ऑटो से लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने और ट्रैक्टर सवार मजदूरों से बात करने पर पता चला कि वह कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले 17 साल के नाबालिग छात्र हैं, जो ट्रैक्टर पर मजदूरी कर अपना भरण-पोषण और पढ़ाई करते हैं। वहीं, ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से भाग निकला था। सिर्फ यही ट्रैक्टर पर बैठे रह गए।
विज्ञापन
मामले में छतरपुर CSP अमन मिश्रा का कहना है, हादसे में बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। वहीं, शहर में आए दिन तेज रफ्तार के कहर से हो रहे हादसे पर सवाल करते ही सीएसपी अमन मिश्रा ने चुप्पी साध ली।
