फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur 14 year old school student dies after being crushed by tractor

Chhatarpur: 14 साल के स्कूली छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, स्कूल से निकलते समय हुई मौत

Sat, 23 Dec 2023 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 04:39 PM IST
सार

14 साल के स्कूली छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। स्कूल से निकलते समय ही यह हादसा हुआ। राहगीर टैक्सी में अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Chhatarpur 14 year old school student dies after being crushed by tractor
मृतक इसी स्कूल का छात्र था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले 14 साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। राहगीर ऑटो/टैक्सी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के सामने और शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल नंबर 2 का है। जहां कक्षा नौवीं में पढ़ने वाला छात्र मुकेश पटेल (मां- सविता और पिता- विनोद पटेल) अपने स्कूल (शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल नंबर 2, छतरपुर) से निकला। वहीं, सड़क पर जा रहे बिना नंबर के तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे को देख वहां भीड़ लग गई और कोई उसकी मदद को नहीं आया। कुछ जागरुक लोगों ने बच्चे को उठाया और बैटरी ऑटो से लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचने और ट्रैक्टर सवार मजदूरों से बात करने पर पता चला कि वह कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले 17 साल के नाबालिग छात्र हैं, जो ट्रैक्टर पर मजदूरी कर अपना भरण-पोषण और पढ़ाई करते हैं। वहीं, ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से भाग निकला था। सिर्फ यही ट्रैक्टर पर बैठे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में छतरपुर CSP अमन मिश्रा का कहना है, हादसे में बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। वहीं, शहर में आए दिन तेज रफ्तार के कहर से हो रहे हादसे पर सवाल करते ही सीएसपी अमन मिश्रा ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed