{"_id":"67331ea1fca7f78d20018049","slug":"chattarpur-news-two-killed-and-two-seriously-injured-in-collision-between-high-speed-bikes-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत और दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत और दो गंभीर घायल
Tue, 12 Nov 2024 02:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:53 PM IST
सार
छतरपुर जिले के अटरा सरकार के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों के ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अटरा सरकार के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां, उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में 13 वर्षीय बालिका दिव्या मनीष तिवारी और 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में श्रीनगर थाना क्षेत्र के भाड़रा गांव के निवासी कुलदीप तिवारी और गढ़ीमलहरा के निवासी राहुल चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद बालिका और एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
