फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Brutal murder of a young man in Chhatarpur, stabbed with knives, shot

Chhatarpur: रंजिश में युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा, सिर के पास से कान काटती हुई निकली गोली

Fri, 23 Dec 2022 10:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 10:40 PM IST
सार

छतरपुर में रंजिश के चलते 20 साल के युवक को घेरकर चाकुओं से गोद दिया गया। उस पर फायरिंग की गई। गोली कान को काटते हुए निकली। 

विज्ञापन
Brutal murder of a young man in Chhatarpur, stabbed with knives, shot
छतरपुर में अमन की हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जघन्य हत्याकांड हुआ है। पुरानी रंजिश में 20 साल के युवक को घेरकर चाकुओं से गोद दिया गया। उस पर फायरिंग की गई। गोली कान को काटते हुए निकली। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सबनीगर इलाके का है। पुलिस ने बताया घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय युवक अमन तनय पीर बख्श की जघन्य हत्या कर दी गई। कुछ आरोपियों ने उसे घेरकर पहले उसे गोली मारी और इसके बाद चाकुओं से कई हमले करते हुए उसे मौत की नींद सुला दिया गया। 
विज्ञापन


मृतक अमन के भाई गुल खान, अरबाज और एक अन्य भाई ने बताया कि कुछ दिनों पहले अमन का मोहल्ले में ही रहने वाले इदरीश, आरिफ, बबलू टोपे के साथ विवाद हुआ था। इन्हीं तीनों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि गोली कान से मारी गई जो कि सिर के पिछले हिस्से से निकली है। कान का आधा हिस्सा गायब है। वहीं पूरे शरीर को चाकुओं से गोदा गया है। बदन पर आधा दर्जन से अधिक घाव हैं। घटना स्थल पर ही काफी खून बह गया था। आरोपियों ने घेरकर और एकराय होकर मारा और वारदात को अंजाम दिया है। जब हमलोग पहुंचे तो आरोपी 2 तरफ से भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि इसके पहले भी हम लोगों का विवाद हुआ था हमने थाने में रिपोर्ट की थी, पर उल्टी रिपोर्ट हम लोगों के खिलाफ लिख ली गई थी, जिसके चलते इन लोगों के हौसले और भी बुलंद थे। सीएसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक  सुराग और जानकारियां इकट्ठी की हैं। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed