{"_id":"638b530032a20d17c672d73d","slug":"bike-rider-died-one-injured-after-being-hit-by-harvester-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, दोनों गमी में जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, दोनों गमी में जा रहे थे
Sat, 03 Dec 2022 07:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के देवगांव झमटुली रोड पर देवगांव तलैया के पास हार्वेस्टर को ओवरटेक करते समय चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक और व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महादेव पटेल (65) पिता भैरो पटेल निवासी टपरियन लखैरी जो कि टीवीएस मोपेड/लूना से सुबह लखैरी से ओटापुरवा रिश्तेदार की गमी में जा रहे थे। जहां देवगांव की तलैया के पास हार्वेस्टर को ओवरटेक करने के दौरान मोपेड का संतुलन बिगड़ गया। हार्वेस्टर की रफ्तार तेज होने के चलते हार्वेस्टर कुचलते हुए ऊपर से गुजर गया, जिसमें महादेव पटेल का सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं उसके भतीजे चेतराम पटेल (50) पिता फुल्ली पटेल गंभीर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
