फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Beat and microbeat areas determined under all police station areas in-charge officer appointed

Chhatarpur News: सभी थाना एरिया अंतर्गत बीट और माइक्रोबीट क्षेत्र निर्धारित, प्रभारी अधिकारी किए गए नियुक्त

Thu, 06 Mar 2025 06:43 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

छतरपुर जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत बीट और माइक्रोबीट क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्रभारी अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
Chhatarpur News Beat and microbeat areas determined under all police station areas in-charge officer appointed
बीट, माइक्रोबीट क्षेत्र किए गए निर्धारित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत परिसीमन हुआ था। एक दूसरे थानों के क्षेत्र, गांव का थाना क्षेत्र परिवर्तन हुआ है। छतरपुर जिले में उच्च पुलिस कार्य प्रणाली की सक्रियता की सुनिश्चितता हेतु तथा समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वपूर्ण कार्य निर्वहन हेतु समस्त थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित क्षेत्र विभाजित किए गए हैं, जिन्हें बीट एवं माइक्रोबीट कहते हैं। बीट एवं माइक्रोबीट में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा बीट पुस्तिका में संकलित सूचनाओं एवं बीट के बारे में जानकारी की समीक्षा की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिले के 6 अनुभाग के 33 थाना क्षेत्र अंतर्गत (थाना यातायात, महिला थाना एवं थाना अजाक को छोड़कर) 139 बीट एवं 332 माइक्रोबीट क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
  • अनुभाग छतरपुर के 3 थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 बीट एवं 62 माइक्रो बीट

  • अनुभाग नौगांव के 4 थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 बीट एवं 53 माइक्रो बीट

  • अनुभाग बड़ा मलहरा के 6 थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 बीट एवं 71 माइक्रोबीट

  • अनुभाग बिजावर के 7 थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 बीट एवं 59 माइक्रो बीट

  • अनुभाग खजुराहो के 4 थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 बीट एवं 37 माइक्रोबीट

  • अनुभाग लवकुश नगर के 9 थाना क्षेत्र अंतर्गत 28 बीट एवं 50 माइक्रोबीट निर्धारित की गई है

बीट में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व यह होगा कि वह निरंतर बीट में भ्रमण करेंगे, क्षेत्र के लोगों से वार्ता कर सूचना एकत्र करेंगे, बीट में होने वाली आपराधिक गतिविधियों जैसे जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थ की जानकारी, अपराधियों का विवरण, अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र के गुंडा निगरानी बदमाश एवं आदतन अपराधियों की जानकारी एवं उन पर निरंतर निगरानी रखेंगे, एकत्रित जानकारी जैसे भौगोलिक विवरण, क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों की जानकारी, विवाद एवं शत्रुता संबंधी जानकारी, अपराधिक ठिकानों का विवरण, ग्राम मोहल्ला में लगने वाले मेले एवं अन्य कार्यक्रम, घुमंतू जनजाति के लोग जो आकर डेरा डालते हैं उनका विवरण, पूर्व में हुए विवाद का कारण बीट पुस्तिका में अंकित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed