फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Baba Bageshwar returned home after his stay in London

Chhatarpur News: लंदन प्रवास के बाद वापस स्वदेश लौटे बाबा बागेश्वर, गौशाला पहुंचकर गाय माता को खिलाया गुड़

Fri, 20 Dec 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 20 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

Chattarpur News: लंदन प्रवास के बाद वापस छतरपुर लौटे बाबा बागेश्वर ने कई सारी बातें कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है या अन्य हिन्दू जहां-जहां रहते हैं, उनके साथ ऐसा न हो पाए इस लिए हमें विदेश यात्रा पर जाना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Baba Bageshwar returned home after his stay in London
बाबा बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम सरकार पांच दिवसीय लंदन में अलग-अलग जगहों की यात्रा के बाद पुनः बागेश्वर धाम वापस आ गए हैं। 19 दिसंबर को बागेश्वर धाम पहुंचे बागेश्वर महाराज ने सर्वप्रथम गौशाला पहुंचकर गाय माता के दर्शन किए। उन्हें गुड़ खिलाया और मौजूद गाय, घोड़ों के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

 

शाम के समय धाम पर पहुंचकर धाम पर आए हुए श्रद्धालुओं को 5 दिन में रहे विदेश के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंदन रह रहे हजारों सनातनी हिंदुओं से लंदन में मैं मिल पाया, वहां के सनातनी हिन्दू चाहे वो लेस्टर, हैरो आदि जगहों पर रह रहे हो सभी बड़ी उत्सुकता के साथ सामूहिक अर्जी और कथा सुनने के लिए लालायित थे।

विज्ञापन


इन विदेशी यात्राओं से एक बड़ा लाभ होता हैं कि हम भारत में तो हिंदुत्व के लिए कार्य कर पा रहे है। सात समुन्दर पार जो 15 से 20 हजार किमी दूरी पर जो हिन्दू बैठे हैं, उन लोगों की आने वाली पीढ़ी उनसे अलग न हो जाए और हिन्दू एक हो जाए, इसलिए हम विदेश जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है या अन्य हिन्दू जहां-जहां रहते हैं, उनके साथ ऐसा न हो पाए इस लिए हमें विदेश यात्रा पर जाना पड़ रहा है। लंदन की सरकार बहुत अच्छी है, वो सभी हिन्दू सनातनियों भारतीयों को वो प्रमोट करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed