फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Baba Bageshwar: Foreign powers are creating fake AI videos to defame us, says Baba Bageshwar

Baba Bageshwar: बाबा बागेश्वर बोले- हमें बदनाम करने के लिए विदेशी ताकतें बनवा रहीं फेक AI वीडियो

Tue, 28 Oct 2025 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 10:36 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विदेशी ताकतें और IT की 22 सदस्यीय टीम एआई के जरिए उनके फेक वीडियो बनाकर बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने भक्तों से कहा कि वे उनके नहीं, बल्कि हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा रखें।

विज्ञापन
Baba Bageshwar: Foreign powers are creating fake AI videos to defame us, says Baba Bageshwar
धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बागेश्वर धाम पर आयोजित दिव्य दरबार के मध्य बागेश्वर महाराज ने भक्तों से कहा कि हमें बदनाम करने के लिए विदेशी ताकतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एआई का सहारा लेकर हमारे कई तरह की गलत वीडियो बनाकर बदनाम करने में लगी हुई हैं। इसके लिए IT की  कई सदस्यीय स्पॉन्सर्ड टीमें लगाई गईं। जिनका कार्य हमारे AI वीडियो जनरेट कर गलत तरीके से बनाकर उन्हें वायरल करना है। जिससे हमारी बदनामी हो सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, अध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोती, नई कार्यकारिणी पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम आप सभी भक्तों से यही कहना चाहते हैं कि आप सभी लोग हमारे चक्कर में न पड़कर हमारे बालाजी के चक्कर में पड़ें। उनके चरणों में आप सभी लोग जाएं। महराज श्री ने मिली जानकारी को साझा करते हुए बताया कि हम खुले मंचों से हली उल्लाह वालों की ठठरी बांधते, तो वे क्या चुप बैठे होंगे? उनका जितना बस होगा, उतना ही वह हमारे बुरा करते होंगे और हमारे पीछे बड़ी-बड़ी विदेशी ताकतें हमे गिराने के लिए प्रतिदिन लगी हुई हैं। आप सभी को एक जानकारी दें हमारे ही किसी बहुत बड़े पद पर बैठे पदाधिकारी ने बताया कि आप के लिए पूरी IT की 22 सदस्यीय टीम आपके पीछे लगी हुई है। AI जनरेटिव फेक वीडियो बनाकर सिर्फ़ वायरल के लिए और उन वीडियो को स्पोंसर्ड करते हैं, जिसमें पैसे लगाए जाते हैं वायरल के लिए। हम जैसे कमरे में रहते हैं, वैसे ही हम बाहर रहते हैं।

बाबा ने कहा कि जो भगवान करेंगे, वो होगा। उन्हीं के भरोसे हैं। कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो गई, क्या वे चुप बैठे होंगे। उनके पास जितनी शक्तियां होंगी, सब छोड़ते होंगे। हमारी रक्षा बालाजी संन्यासी बाबा करते हैं। भक्तों से कहा कि पूरी पृथ्वी तुम्हारे विरोध में लग जाए, अगर हनुमान जी तुम्हारे साथ हों तो कोई भी कुछ नहीं कर सकता। अंत में महाराज श्री ने कहा कि आप सभी हमारे चक्कर में नहीं, हनुमान जी के चक्कर में पड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed