{"_id":"677621549b67497c4f07bca9","slug":"a-leopard-mauled-a-13-year-old-boy-in-chhatarpur-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: 13 साल के बच्चे को तेंदुए ने नोचा, घायल बालक जान बचाकर भागा; जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: 13 साल के बच्चे को तेंदुए ने नोचा, घायल बालक जान बचाकर भागा; जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 02 Jan 2025 10:47 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:47 AM IST
सार
Chhatarpur: छतरपुर में तेंदुए का आंतक देखने को मिला। जहां उसने 13 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। इस हमले से बच्चे को गहरा जख्म हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के किशनगढ क्षेत्र में तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय बालक पर हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ है। जिसे पहले स्थानीय अस्पताल फिर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना दीवान बाबा के पास की है। जहां तेंदुए ने राह चलते किशोर पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में 13 वर्षीय करोड़ी आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है। तेंदुए के हमले में किशोर के मुंह और पैर में पीछे की तरफ गंभीर जख्म हैं।
विज्ञापन
घायल को पहले किशनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। जहां उसे ट्रामा सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया और इलाज जारी है। हमले की घटना की सूचना पर किशनगढ़ वन परिक्षेत्र बफर जोन अमला भी अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी कर जांच और अग्रिम कार्रवाई में लगा हुआ है।
विज्ञापन
