फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: When the daughter was given birth, the husband took her out of the house, when she reached her maternal home, the brother-in-law killed her and drove her away.

छतरपुर: बेटी को दिया जन्म तो पति ने घर से निकाला, मायके पहुंची तो भाई-भाभी ने मारकर भगाया

Thu, 24 Mar 2022 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 04:21 PM IST
सार

छतरपुर में एक महिला को बेटी पैदा करने पर सजा भुगतना पड़ रही है। उसके पति और ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया है, महिला अपनी बेटी के साथ मायके में रहने लगी तो अब उसके भाई-भाभी ने पीटकर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने पिता को बुलवाकर समझाइश दी और बेटी को घर भेजा।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: When the daughter was given birth, the husband took her out of the house, when she reached her maternal home, the brother-in-law killed her and drove her away.
थाने के बाहर बैठी महिला। बाद में पिता भी थाने पहुंच गए थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी काे जन्म देना छतरपुर में एक महिला के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। उसके पति ने घर से निकाल दिया था। वहीं अब मायके में उसके भाई-भाभी ने मारपीट कर भगा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला फिर से घर जा सकी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छात्रसाल नगर का है। यहां रहने वाले भुमानीदीन और सीता अहिरवार की 25 वर्षीय बेटी गीता अहिरवार की शादी 9 जुलाई 2016 को मऊसहानिया के संजय अहिरवार से हुई थी। वह ससुराल में हंसी-खुशी रह रही थी, पर जब उसने एक बेटी को जन्म दिया तो उस पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। उसके पति और ससुरालवालों ने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि तुमने बेटी पैदा की है इसलिए अब हम तुम्हें अपने साथ में नहीं रखेंगे। ससुराल से निकाली गई बेटी अपने मायके पहुंची। मायके में उसका रहना उसके भाई कैलाश और भाभी प्रेमबाई को पसंद नहीं आया। उन्होंने बुधवार देर रात पीटकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ सिविल लाइन थाने न्याय की गुहार लगाने पहुंची।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने तत्काल उसके पिता को थाने बुलवाकर बेटी को साथ में रखने की समझाइश दी है। महिला पुलिस के साथ उसे उसके घर सुरक्षित वापिस भिजवाया और किसी भी परेशानी के लिए थाने आने को कहा है। पिता भुमानीदीन का कहना है कि ननद और भाभी में विवाद हुआ था तो थोड़ी मार-पीट कर दी। हम बेटी को वापस घर ले जा रहे हैं। अब अच्छे से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed