फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Was going to celebrate Holi, bike collided with milestone, leg split into two pieces

छतरपुर: मील के पत्थर से टकराई बाइक, होली मनाने दूसरे गांव जा रहे व्यक्ति का पैर दो टुकड़ों में बटा

Sun, 20 Mar 2022 03:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 03:03 PM IST
सार

छतरपुर में 50 वर्षीय व्यक्ति अपनी बाइक से किसी दूसरे गांव होली मनाने जा रहा था तभी रास्ते में बाइक चलाते हुए सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा गया, जिससे पैर की हड्डी चकनाचूर हो गई। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Was going to celebrate Holi, bike collided with milestone, leg split into two pieces
हादसे के बाद जिला अस्पताल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में सड़क हादसे में एक अधेड़ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइस सवार तेज रफ्तार में था और मील के पत्थर से टकरा गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के नंदगांय गांव का है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर यह हादसा हुआ है। घायल के साथ पहुंचे उनके भतीजे ब्रजकिशोर यादव ने बताया कि उनके चाचा 50 वर्षीय मोतीलाल यादव अपनी बाइक से किसी दूसरे गांव होली मनाने जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक चलाते हुए सड़क किनारे लगे मील के पत्थर (किलोमीटर की दूरी दर्शाने वाला सड़क किनारे लगा पत्थर) से पैर की ओर से जा टकराए, जिससे उनके पैर की हड्डी चकनाचूर हो गई। पैर दो हिस्सों में दिखने लगा था। आसपास के राहगीरों ने मदद की। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed