{"_id":"620b49f75d4c9e54115c6e4d","slug":"chhatarpur-uproar-in-college-on-valentine-s-day-outside-students-came-and-beat-up-the-students-of-maharaja-chhatrasal-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: वैलेंटाइन-डे पर कॉलेज में हंगामा, बाहरी छात्रों ने आकर महाराजा छत्रसाल विवि के छात्रों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: वैलेंटाइन-डे पर कॉलेज में हंगामा, बाहरी छात्रों ने आकर महाराजा छत्रसाल विवि के छात्रों से की मारपीट
Tue, 15 Feb 2022 12:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:06 PM IST
सार
छतरपुर जिले के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। विवि के छात्रों से बाहरी छात्रों ने आकर मारपीट की। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला संभाला।
विज्ञापन
छतरपुर: घटना के बाद विश्वविद्यालय में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार विवि कैंपस में बाहर से आए छात्रों ने विवि के छात्रों से मारपीट की। जब विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो अधिकारियों व शिक्षकों के हस्तक्षेप के बाद लड़के वहां से भाग निकले, मारपीट में शामिल एक लड़के की मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि लड़कों के पास हथियार भी थे। कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
हंगामे के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे और सभी विद्यार्थियों के आईडी कार्ड चैक किए, जिनके आईडी कार्ड व कागजात सही नहीं मिले उन्हें पूछताछ के लिए बैठाया गया। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. जे पी मिश्रा ने बताया कि मामला वैलेंटाइन डे से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर काफी बड़ा है, यहां करीब 13 हजार छात्र पढ़ते हैं, इसीलिए यहां एक पुलिस चौकी खोली जानी चाहिए।