{"_id":"621782a4fa05a77bd97f2612","slug":"chhatarpur-troubled-husband-broke-the-idol-khajuraho-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: परेशान पति ने तोड़ी थी मूर्ति, खजुराहो पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: परेशान पति ने तोड़ी थी मूर्ति, खजुराहो पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 24 Feb 2022 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:35 PM IST
सार
छतरपुर जिले के खजुराहो थानांतर्गत लखेरी गांव के पास धनुपुरा ग्राम मार्ग पर 23 फरवरी को ब्रम्हेश्वर आश्रम नामक स्थान पर हनुमान मढ़िया की मूर्ति को खंडित करने की घटना हुई थी। क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। मामले में सिरफिरे पति को गिरफ्तार किया है। उसने पत्नी से परेशान होकर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल थाना प्रभारी मोहम्मद याकूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी ग्राम लखेरी गज्जू आदिवासी ने मूर्ति खंडित करने और तोड़-फोड़ के अपराध को स्वीकार किया है और बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे लगभग डेढ़ महीने से मायके में है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त सा भी प्रतीत होता है।
खजुराहो पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने न केवल मढ़िया की मूर्ति को तोड़ा बल्कि अपने सिर पर रखकर ले जा रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर खजुराहो पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
खजुराहो पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने न केवल मढ़िया की मूर्ति को तोड़ा बल्कि अपने सिर पर रखकर ले जा रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर खजुराहो पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
