{"_id":"6267a6e478db6f39c17bf6a3","slug":"chhatarpur-the-youth-had-come-to-steal-from-the-car-the-villagers-tied-him-with-ropes-and-beat-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: कार से चोरी करने आया था युवक, ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: कार से चोरी करने आया था युवक, ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर पीटा
Tue, 26 Apr 2022 02:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:24 PM IST
सार
छतरपुर में कार से चोरी के इरादे से गांव में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चोरी के शक में युवक की पिटाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांधकर जमकर पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के जसगुवा खुर्द गांव की बताई जा रही है। कार से चोरी करने आये लोगों को ग्रामीणों ने देर रात धर दबोचा और जमकर पिटाई की।
ग्रामीणों के अनुसार युवक गांव में चोरी करने के इरादे से रात 2:00 बजे घुस रहे थे। युवक के पास से ग्रामीणों ने एक कट्टा बरामद किया है। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पर पिपट चौकी ने मौके पर जाकर उक्त युवक को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।