फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Scooty-riding girl beats up bike riders with slippers, who disputed overtake, youths ran away

छतरपुर: स्कूटी सवार युवती ने ओवरटेक की बात पर विवाद करने वाले बाइक सवार युवकों को चप्पलों से पीटा, युवक भागे

Sun, 26 Dec 2021 02:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 02:17 PM IST
सार

छतरपुर में एक युवती ने सरेराह बाइक सवार युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। ओवरटेक करने की बात पर विवाद हुआ था। युवती का कहना है कि युवक अभद्रता कर रहे थे, इसलिए ऐसा करना पड़ा।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Scooty-riding girl beats up bike riders with slippers, who disputed overtake, youths ran away
Chhatarpur: युवकों को मारने के लिए चप्पल उठाती युवती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में एक युवती ने सरेराह बाइक सवार युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। ओवरटेक करने की बात पर विवाद हुआ था। युवती का कहना है कि युवक अभद्रता कर रहे थे, इसलिए ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपनी बहन और भाई के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। तभी बाइक सवार कुछ युवक उनके पास से तेजी से निकले, जिससे गाड़ी में टक्कर हो गई। इसके बाद युवक हमारी गलती बताते हुए अभद्रता करने लगे। युवती के अनुसार बाइक सवार युवक मेरे भाई से विवाद करने लगे। हमने बीच-बचाव किया तो हमसे भी अभद्रता करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने उन युवकों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा देख सड़क पर भीड़ लग गई। युवती लगातार कह रही थी कि गलत ओवरटेक किया, जिससे हम गिरते-गिरते बचे हैं, और ये हमारी ही गलती बता रहे हैं। युवती ने पिटाई कर दी, साथ ही युवकों को कहा किसी भी लड़की को कमजोर न समझ लेना, वरना मार-मार के सड़क पर बिछा देंगे। इसके बाद युवक वहां से रफूचक्कर हो गए। मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed