फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News: Illegal liquor seized in huge quantity, case registered against driver

Chhatarpur News: भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, चालक पर मामला दर्ज

Fri, 17 Jun 2022 09:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 09:07 AM IST
सार

छतरपुर के बस स्टैण्ड क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने करीब 250 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही शासकीय शराब का स्त्रोत खोजने के लिए कई स्थानों पर जांच की है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Illegal liquor seized in huge quantity, case registered against driver
250 पेटी अवैध शराब जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। बताया जा रहा है कि  ठेकेदार और आबकारी वेयर हाउस प्रभारी SE सेमिल की मिली भगत से वेयर हाउस से शराब निकाली गई थी, पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात छतरपुर के बस स्टैण्ड क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने करीब 250 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही शासकीय शराब का स्त्रोत खोजने के लिए कई स्थानों पर जांच की।
विज्ञापन


मामले में कोतवाली टीआई अनूप यादव के नेतृत्व में एक टीम ने छतरपुर के महोबा रोड ग्राम टड़ेरा के पास स्थित शासकीय वेयर हाउस पर भी जांच-पड़ताल करते हुए यहां के स्टॉक को चेक किया। पुलिस को संदेह है कि सरकारी वेयर हाउस से ही यह शराब अवैध रूप से निकाली गई थी। हालांकि फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। बता दें, पुलिस के द्वारा बस स्टैण्ड के शासकीय ठेके के सामने से एक गाड़ी शराब पकड़ी गई थी। पुलिस ने जब इस गाड़ी के दस्तावेज जांचे तो पता लगा कि गाड़ी में 210 पेटी शराब के परिवहन की अनुमति है, लेकिन गाड़ी में 468 पेटी शराब रखी हुई थी। मामले में गाड़ी के चालक पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के वेयर हाउस के प्रबंधक ने अपने ऊपर लग रहे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा 210 पेटी का अनुमति पत्र जारी किया गया था, लेकिन गाड़ी में शराब अधिक कैसे हो गई उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed