{"_id":"625abaf74a50d343d70730c9","slug":"chhatarpur-murder-took-place-over-a-loan-of-rs-700-police-solved-blind-murder-case-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: 700 रुपये की उधारी को लेकर हुई थी हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अंधे हत्याकांड की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: 700 रुपये की उधारी को लेकर हुई थी हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अंधे हत्याकांड की गुत्थी
Sat, 16 Apr 2022 06:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:17 PM IST
सार
छतरपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। 700 रुपये के लिए हत्या की गई थी। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : is
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में 700 रुपये के लिए हत्या की गई थी। पुलिस ने अंधेकत्ल का 24 घंटे में ही पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छतरपुर जिले के बिजवारा अनुविभाग के एसडीओपी शशांक जैन ने बताया कि 13 अप्रैल 22 को सटई थाने में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पारवा के बंधी वाले हार में ग्राम पारवा निवासी गज्जू उर्फ गजुआ कुशवाहा पिता तुल्ली कुशवाहा लहूलुहान अवस्था में मृत मिला है। सूचना पर थाना पुलिस ग्राम पारवा पहुंची। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि मृतक के सिर में पीछे तरफ कई घाव थे। साथ ही मौके पर खून लगी हुई कुल्हाडी पड़ी हुई थी। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 302 lPC का मामला पंजीबद्ध किया गया था।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम प्रभारी रीतेश शुक्ल, फिंगर प्रिंट टीम एक्सपर्ट उप निरीक्षक रजनी गुप्ता एवं डॉग स्क्वॉड टीम ने मौका स्थल का परीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। उक्त प्रकरण में घटना घटित होने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी का पता लिया। मामले में 40 वर्षीय गुल्ली उर्फ गुलजारी कुशवाहा निवासी पारवा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी से घटना में प्रयुक्त खून लगे हुए कपड़ों को जब्त किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 700 रुपये के लेन-देन का विवाद था। उसी विवाद में बात हत्या तक पहुंच गई।