{"_id":"625bcca7b606696f2571cc2b","slug":"chhatarpur-if-cold-drink-and-gutka-were-not-given-then-beaten-with-gun-butts-also-attacked-the-parents-who-came-to-save-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: कोल्डड्रिंक और गुटखा उधार नहीं दिया तो बंदूक की बटों से पीटा, बचाने आए मां-बाप पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: कोल्डड्रिंक और गुटखा उधार नहीं दिया तो बंदूक की बटों से पीटा, बचाने आए मां-बाप पर भी किया हमला
Sun, 17 Apr 2022 01:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:50 PM IST
सार
छतरपुर में कोल्ड ड्रिंक और गुटखा उधार न देने पर एक दुकानदार युवक पर जानलेवा हमला और बंदूक से मार-पीट करने का मामला सामने आया है जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए हैं जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक और गुटखा उधार न देने पर एक दुकानदार युवक पर जानलेवा हमला किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में कोल्ड ड्रिंक और गुटखा उधार न देने पर एक दुकानदार युवक पर जानलेवा हमला और बंदूक से मार-पीट करने का मामला सामने आया है जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए हैं जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामला छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना/नगर के सिंचाई कालोनी का है। जहां का 25 वर्षीय देवेंद्र साहू वार्ड नंबर 10 में किराने और कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाता है। उससे वार्ड नंबर 9 के रूपेश राय और भागीरथ यादव देर रात कोल्ड ड्रिंक और गुटखा-सिगरेट उधार लेने आए थे, उसने पूर्व की उधारी दिए बगैर देने से मना आकर दिया। इस पर आरोपी रूपेश और भागीरथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।
घायल के माता-पिता अनिता और दरबारीलाल साहू का आरोप है कि अपने बेटे को पिटता देख वे बचाने आए तो उनके साथ भी उन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि वे थाने रिपोर्ट करने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वे अपने बेटे को गंभीर हालात में जिला अस्पताल लेकर आए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह बोलने-बताने की स्थिति में नहीं है।