फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Goat pushed a 12-year-old child, died due to falling in the well

छतरपुर: बकरी ने दिया 12 साल के बच्चे को धक्का, कुएं में गिरने से हुई मौत

Sat, 23 Apr 2022 11:57 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 11:57 AM IST
सार

छतरपुर जिले में बकरी चराने गए बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे बकरी ने सिर मार दिया था, जिससे वह कुएं में गिर गया था। बड़ा भाई भी साथ था, पर वो उसे बचा नहीं सका। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Goat pushed a 12-year-old child, died due to falling in the well
नाबालिग बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। - फोटो : demo pic

विस्तार

छतरपुर में खेत में बकरी चराने गए नाबालिग बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जब बालक कुएं में झांक रहा था, तभी बकरी ने उसे पीछे से सिर मार दिया और वो कुएं में जा गिरा। पास ही खड़े बड़े भाई ने सब देखा पर वो उसे बचा नहीं पाया। उसने बाद में सबको सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सेंवड़ी गांव का है। यहां के छिकोड़ी अहिरवार का 12 साल का बेटा अंकित अहिरवार अपने बड़े भाई दीपचंद्र के साथ बकरी चराने गया था। अंकित की मां जानकी ने बताया कि दोनों भाई सुबह चराने के लिए बकरियां लेकर खेत की तरफ गए थे। दीपचंद्र ने बताया कि बकरियां चर रही थीं, हम लोग भी खेत में टहल रहे थे। तभी अंकित खेत में बने कुएं की तरफ चला गया, वो उसमें झांक रहा था तभी एक बकरी ने उसे पीछे से सिर मार दिया। जिससे अंकित कुएं में जा गिरा। मैं देखकर भागा पर कुछ नहीं कर सका। कुएं में पानी कम था, अंकित बेहोश पड़ा था, मैंने परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने अंकित को जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकाला। एंबुलैंस को कॉल किया था लेकिन देर होने के डर से बाइक से परिजन अंकित को लेकर महाराजपुर के अस्पताल पहुंचे। वहां भी कोई नहीं मिला तो निजी वाहन कर जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले अंकित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कायमी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed