{"_id":"62639c5b0faae731e849d091","slug":"chhatarpur-goat-pushed-a-12-year-old-child-died-due-to-falling-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बकरी ने दिया 12 साल के बच्चे को धक्का, कुएं में गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बकरी ने दिया 12 साल के बच्चे को धक्का, कुएं में गिरने से हुई मौत
Sat, 23 Apr 2022 11:57 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:57 AM IST
सार
छतरपुर जिले में बकरी चराने गए बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे बकरी ने सिर मार दिया था, जिससे वह कुएं में गिर गया था। बड़ा भाई भी साथ था, पर वो उसे बचा नहीं सका।
विज्ञापन
नाबालिग बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में खेत में बकरी चराने गए नाबालिग बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जब बालक कुएं में झांक रहा था, तभी बकरी ने उसे पीछे से सिर मार दिया और वो कुएं में जा गिरा। पास ही खड़े बड़े भाई ने सब देखा पर वो उसे बचा नहीं पाया। उसने बाद में सबको सूचना दी।
जानकारी के अनुसार मामला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सेंवड़ी गांव का है। यहां के छिकोड़ी अहिरवार का 12 साल का बेटा अंकित अहिरवार अपने बड़े भाई दीपचंद्र के साथ बकरी चराने गया था। अंकित की मां जानकी ने बताया कि दोनों भाई सुबह चराने के लिए बकरियां लेकर खेत की तरफ गए थे। दीपचंद्र ने बताया कि बकरियां चर रही थीं, हम लोग भी खेत में टहल रहे थे। तभी अंकित खेत में बने कुएं की तरफ चला गया, वो उसमें झांक रहा था तभी एक बकरी ने उसे पीछे से सिर मार दिया। जिससे अंकित कुएं में जा गिरा। मैं देखकर भागा पर कुछ नहीं कर सका। कुएं में पानी कम था, अंकित बेहोश पड़ा था, मैंने परिवार वालों को सूचना दी।
परिजनों ने अंकित को जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकाला। एंबुलैंस को कॉल किया था लेकिन देर होने के डर से बाइक से परिजन अंकित को लेकर महाराजपुर के अस्पताल पहुंचे। वहां भी कोई नहीं मिला तो निजी वाहन कर जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले अंकित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कायमी की है।