{"_id":"62809a537b674e3a395a90aa","slug":"chhatarpur-fianc-cheated-in-love-girl-slit-arm-vein-accused-of-exploitation-and-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: मंगेतर ने प्यार में दिया धोखा तो युवती ने काटी हाथ की नस, शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: मंगेतर ने प्यार में दिया धोखा तो युवती ने काटी हाथ की नस, शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया
Sun, 15 May 2022 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 15 May 2022 11:44 AM IST
सार
19 वर्षीय युवती ने रिश्ते के भाई से प्यार में धोखा मिलने के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। पीड़िता ने अपने पति (चचेरे भाई) पर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने व युवक के परिजनों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
छतरपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में एक युवती के हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने चचेरे भाई से कोर्ट में शादी की थी, जिसने उसका शारीरिक शोषण कर उसे छोड़ दिया और से निकलने के लिए कहा इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। परिजनों ने युवकी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल युवती खतरे से बाहर है। समय पर इलाज मिलने के चलते उसकी जान बच गई है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक 19 वर्षीय युवती ने रिश्ते के भाई से प्यार में धोखा मिलने के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। पीड़िता ने अपने पति (चचेरे भाई) पर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने व युवक के परिजनों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और न्याया मांगा है।
पीड़िता ने बताया कि उसे अपने रिश्ते के भाई से प्यार हो गया था और करीब दो साल तक चले अफेयर के बाद उसने 4 मई को आर्य समाज से शादी की थी। कुछ समय तक वे एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहे, लेकिन जैसे ही छतरपुर स्थित घर वापस आये तो कथित प्रेमी/पति संदीप मुकर गया है और उसे रखने से इनकार कर दिया। प्यार में धोखा मिलने की वजह से युवती ने जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
धमकी देकर की थी शादी
पीड़िता का कहना है कि उसके चचेरे भाई ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपनी जान देने या उसके पिता और भाई की हत्या करने का बात कह कर शादी के लिए राजी किया था। वहीं, जब वह गर्भवती हुई तो प्रेमी ने उसे बच्चा गिराने की बात कहकर उसका अबॉर्शन करा दिया था।