फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Breaking the house of Jappu, the notorious and rewarding criminal of 10 thousand of Kanjreti, is absconding for a long time in an attempt to murder

छतरपुर: कुजहरेटी के कुख्यात और 10 हजार के इनामी अपराधी जफ्फू का घर तोड़ा, हत्या के प्रयास में है लंबे समय से फरार

Mon, 13 Dec 2021 07:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 07:26 PM IST
सार

सोमवार को गैंगस्टर जफ्फू के मकान पर भारी पुलिस बल पहुंचा और मकान को तोड़ दिया। जफ्फू हत्या के प्रयास के मामने में काफी समय से फरार चल रहा है। उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Breaking the house of Jappu, the notorious and rewarding criminal of 10 thousand of Kanjreti, is absconding for a long time in an attempt to murder
फरार अपराधी जफ्फू का घर तोड़ दिया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में सोमवार को 30 गंभीर अपराधों में वांछित बदमाश जफ्फू खान के अवैध मकान को प्रशासन की संयुक्त टीम ने तोड़ दिया। गलियों में मौजूद मकान को गिराने के लिए जेसीबी नहीं आ सकी तो प्रशासन की टीम ने हथौड़ा व ड्रिल मशीन के जरिए अवैध रूप से बने मकान को धराशायी कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 7.30 बजे एडीएम रामाधार सिंह अग्निवंशी, एएसपी विक्रम सिंह, सीएमओ नगरपालिका ओमपाल सिंह भदौरिया कार्रवाई करने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुजहरेटी स्थित बदमाश जफ्फू के मकान पहुंचे। जफ्फू हत्या के प्रयास के मामने में काफी समय से फरार चल रहा है। उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। 
विज्ञापन


 

जेसीबी नहीं पहुंच सकी तो चलाए हथौड़े

Chhatarpur: Breaking the house of Jappu, the notorious and rewarding criminal of 10 thousand of Kanjreti, is absconding for a long time in an attempt to murder
जेसीबी नहीं पहुंच सकी तो बरसाए हथौड़े - फोटो : अमर उजाला
हत्या के प्रयास के मामले में काफी समय से फरार जफ्फू के मकान के ताले तोड़े गए और कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरों से रिकार्डिंग करते हुए मकान पर हथौड़े चलाए गए। गलियों में मौजूद मकान को गिराने के लिए जेसीबी नहीं आ सकी तो प्रशासन की टीम ने हथौड़ा व ड्रिल मशीन के जरिए अवैध रूप से बने मकान को धराशायी कर दिया। एसपी सचिन शर्मा पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। 

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी कुजहरेटी में रहने वाला जफ्फू खान आदतन अपराधी है और जिले के विभिन्न थानों में उस पर मारपीट, अपहरण, लूट एवं हत्या का प्रयास करने जैसे कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले ही जफ्फू खान ने 307 की एक घटना को अंजाम दिया था और वह तभी से वह फरार चल रहा था। हाल ही में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने जफ्फू पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
 
विज्ञापन

जारी रहेगी कार्रवाई

Chhatarpur: Breaking the house of Jappu, the notorious and rewarding criminal of 10 thousand of Kanjreti, is absconding for a long time in an attempt to murder
फरार अपराधी जफ्फू का घर तोड़ने की कार्रवाई के लिए पहुंचा पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि ऐसे अपराधियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आदतन अपराधियों के घरों पर पहुंचकर पहले ही सतर्क कर दिया था। जफ्फू के अलावा अन्य अपराधियों के मकान भी गिरा दिए जाएंगे।

जिलेभर के हिस्ट्रीशीटरों की अवैध संपत्ति की जांच कर रही पुलिस
एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि जफ्फू खान संगठित गिरोह चलाने वाला बदमाश है। 30 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज है। उन्होंने बताया कि अवैध कमाई से मकान बनाया गया है। जिसे जांच के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम की मौजूदगी में गिराया गया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर के हिस्ट्रीशीटरों की अवैध संपत्ति की जांच की जा रही है। पुराने शहर में मौजूद कुजहरेटी की गलियों में फैले बदमाश के घर को तोडऩे के लिए 20 से ज्यादा थाना की पुलिस सुबह से जमा हो गई। मोहल्ले के चारों ओर पुलिस का पहरा लगा दिया गया और ड्रोन से पूरी कार्रवाई की निगरानी की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगरपालिका के मदाखलत दस्ते ने अवैध मकान गिरा दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस बल फ्लैग मार्च करते हुए एक बार फिर छत्रसाल चौक एकत्र हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed