फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur air service: Delhi-Khajuraho air service will start from February 18, was stopped due to Corona

छतरपुर हवाई सेवा: दिल्ली-खजुराहो हवाई सेवा 18 फरवरी से होगी शुरू, कोरोना के कारण की गई थी बंद

Sun, 06 Feb 2022 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 08:34 PM IST
सार

खजुराहो से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट विमान की हवाई सेवा 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। हवाई सेवाएं सप्ताह में रविवार एवं शुक्रवार को 2 दिन संचालित होंगी। ये सेवा कोरोना के कारण फिलहाल बंद है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur air service: Delhi-Khajuraho air service will start from February 18, was stopped due to Corona
दिल्ली और खजुराहो के बीच फिर से सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। - फोटो : iStock

विस्तार

खजुराहो-विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में एक बार फिर से विमान सेवा बहाल की गई है। स्पाइस जेट कंपनी ने 18 फरवरी से 31 दिसंबर 2022 तक के लिए दिल्ली से खजुराहो उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

 
उक्त 78 सीटर SG2956 उड़ान 11.50 बजे दिल्ली से रवाना होकर 1.10 बजे खजुराहो आएगी तथा 1.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से SG2957 रवाना होकर 2.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका किराया लगभग 3800 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन

 
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते लगे प्रतिबंधों के कारण गत 26 मार्च 2020 से खजुराहो में पर्यटकों तथा यात्रियों के लिए हवाई सेवा पूर्णतः स्थगित थी, जिसे लेकर खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने खजुराहो सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मिलकर कई बार ज्ञापन और मांगपत्र देकर खजुराहो में विमान सेवा बहाली की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये जानकारी सांसद शर्मा ने स्थानीय पत्रकारों तथा पार्टी से जुड़े लोगों को मोबाइल पर दी। इस सौगात पर क्वालिटी इंडिया टूर्स कंपनी के युवा निदेशक नीतेश द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने खजुराहो सांसद वीडी शर्मा से इस बाबत कई बार चर्चा की थी। साथ ही ज्ञापन और मांगपत्र भी सौंपे थे। उन्होंने बताया कि सांसद से मोबाइल पर आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।

 
हालांकि सांसद शर्मा ने नीतेश द्विवेदी को आश्वस्त किया है कि ये अभी शुरुआत है, आने वाले समय में खजुराहो का पर्यटन और व्यवसाय बढ़ाने हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस उड़ान सेवा के शुरू होने से खजुराहो के पर्यटन व्यवसाइयों के साथ इससे से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही सांसद का आभार व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed